Ola Electric ने सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद बरकरार रखा पहला स्थान

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी ने Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • फरवरी में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है
  • हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक की फरवरी में सेल्स 25,000 यूनिट्स से कुछ अधिक की रही है। कंपनी की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 26 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि, इसके बावजूद Ola Electric ने इस मार्केट में अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। 

फरवरी में कंपनी का मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज का प्रदर्शन मजबूत है। इसके साथ ही उसे लगभग 4,000 स्टोर्स के सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क से भी मदद मिल रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हमने सेल्स की रफ्तार और अग्रणी स्थिति को बरकरार रखा है। हमें बड़े शहरों के अलावा टियर 3 और 4 शहरों से भी मजबूत डिमांड मिल रही है। हमारी Roadster X इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मार्च में डिलीवरी शुरू होने के बाद हमें सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी का विश्वास है।" 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि फरवरी में VAHAN पोर्टल पर उसके रजिस्ट्रेशंस में कमी हो सकती है। कंपनी ने कहा था कि वह व्हीकल रजिस्ट्रेशन एजेंसियों के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातचीत कर रही है। इसका उद्देश्य रजिस्ट्रेशन के प्रोसस को आसान बनाना और कॉस्ट को घटाना है। हालांकि, इससे कंपनी की बिक्री पर कोई असर नहीं होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया था कि रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस में सुधार के लिए Rosmerta और Shimnit के साथ वह एग्रीमेंट की शर्तों में बदलाव को लेकर बातचीत कर रही है। इस वजह से फरवरी में रजिस्ट्रेशन की संख्या में अस्थायी तौर पर कमी हो सकती है। हालांकि, बिक्री पर इसका असर नहीं होगा। कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कस्टमर्स को सीधे बिक्री की जाती है। इस वजह से ओला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को पूरा करने के लिए इन थर्ड-पार्टी एजेंसियों पर निर्भर करती है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा लॉस बढ़कर लगभग 460 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह लगभग 301 करोड़ रुपये का था। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की थी। कंपनी ने Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले वर्ष के अंत में ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को लगभग चार गुणा बढ़ाया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.