अक्षय तृतीया के अवसर पर Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 40,000 रुपये तक की छूट

ओला इलेक्ट्रिक की Gen 3 रेंज में S1 Pro+ जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। S1 Pro+ को 4 kWh और 5.3 kWh की बैटरी के दो विकल्पों में खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 22:50 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और कॉम्प्लिमेंटरी एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल है
  • ओला इलेक्ट्रिक की यह पेशकश 30 अप्रैल तक है
  • कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी

इस पेशकश में एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और कॉम्प्लिमेंटरी एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अक्षय तृतीया के अवसर पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 40,000 रुपये तक के डिस्काउंट की पेशकश की है। यह पेशकश 30 अप्रैल तक है और इसमें एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और कॉम्प्लिमेंटरी एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की S1 रेंज पर कस्टमर्स को 40,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के Gen 2 और Gen 3 मॉडल शामिल हैं। कंपनी के Gen 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्राइस 67,499 रुपये और Gen 3 मॉडल्स का लगभग 73,999 रुपये से शुरू होता है। Gen 2 में S1X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट्स - 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh में उपलब्ध है। इन वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 67,499 रुपये, 83,999 रुपये और 90,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। कंपनी के S1 Pro का प्राइस 1,11,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। 

ओला इलेक्ट्रिक की Gen 3 रेंज में S1 Pro+ जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं। S1 Pro+ को 4 kWh और 5.3 kWh की बैटरी के दो विकल्पों में खरीदा जा सकता है। इनके प्राइसेज क्रमशः 1,48,999 रुपये और 1,88,200 रुपये के हैं। इसके अलावा S1 Pro को दो वेरिएंट्स- 3 kWh और 4 kWh में उपलब्ध कराया गया है। इनके प्राइसेज क्रमशः 1,12,999 रुपये और 1,29,999 रुपये के हैं। ओला इलेक्ट्रिक की S1 X रेंज की शुरुआत 73,999 रुपये से होती है। इसमें 4 kWh की बैटरी वाले टॉप वेरिएंट S1 X+ का प्राइस लगभग 1,09,999 रुपये का है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की समान दिन में डिलीवरी के लिए HyperDrive सर्विस शुरू की थी। इस सर्विस की शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी। कंपनी की डीलरशिप्स पर Roadster X को पहुंचाया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग हाल ही में शुरू की गई थी। Roadster X को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इनमें से प्रत्येक के विभिन्न बैटरी पैक के विकल्प हैं। Roadster X के सभी वेरिएंट्स में 7 kW की मोटर है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। Roadster X को तीन वेरिएंट - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.