Ola Electric के स्टोर्स पर रूल्स के उल्लंघन के कारण पड़े छापे

कस्टमर्स की शिकायतों के मद्देनजर, कई राज्यों में ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज ने इन स्टोर्स पर छापे मारे हैं और व्हीकल्स को जब्त किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मार्च 2025 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric का शुरुआत में केवल ऑनलाइन सेल्स का मॉडल था
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने स्टोर्स के जरिए सेल्स को बढ़ाया है
  • कई राज्यों में कंपनी के स्टोर्स पर छापे मारे गए हैं

मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत प्रत्येक ऑटोमोबाइल शोरूम के पास ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष के अंत में अपने रिटेल स्टोर्स की संख्या को लगभग चार गुणा बढ़ाया था। कंपनी के कई शहरों में स्टोर्स पर रूल्स के उल्लंघन के कारण ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज ने छापे मारे हैं। Ola Electric का शुरुआत में केवल ऑनलाइन सेल्स का मॉडल था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने स्टोर्स  के जरिए सेल्स को बढ़ाया है। 

Bloomberg News की एक जांच में पाया गया है कि कंपनी के लगभग 3,400 स्टोर्स में से 100 से कुछ अधिक के पास मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत ट्रेड सर्टिफिकेट थे। इसका मतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक के अधिकतर स्टोर्स के पास सर्टिफिकेशन नहीं है जिसकी जरूरत अन-रजिस्टर्ड टू-व्हीलर्स के डिस्प्ले, बिक्री या टेस्ट राइड की पेशकश के लिए होती है। कस्टमर्स की शिकायतों के मद्देनजर, कई राज्यों में ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज ने इन स्टोर्स पर छापे मारे हैं और व्हीकल्स को जब्त किया है। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस देकर प्रश्न पूछे गए हैं। 

मोटर व्हीकल्स एक्ट के तहत टू-व्हीलर्स सहित प्रत्येक ऑटोमोबाइल शोरूम के पास ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।  Bloomberg News को कुछ लोकल ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने बताया है कि वे नियमों के कथित उल्लंघनों की वजह से ओला इलेक्ट्रिक की जांच कर रहे हैं। इससे पहले कंपनी को सर्विस में कमियों को लेकर कस्टमर्स की बड़ी संख्या में शिकायतों के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा था। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इस मामले की जांच की है। ओला इलेक्ट्रिक को कर्नाटक हाई कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा था। CCPA की ओर से जारी किए गए एक नोटिस को हाई कोर्ट ने खारिज करने से मना कर दिया था। यह नोटिस कंपनी के खिलाफ जांच के हिस्से के तौर पर दिया गया था। इसमें कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर कस्टमर्स की 10,000 से अधिक शिकायतों के बाद अतिरिक्त दस्तावेज मांगे गए थे। 

हाई कोर्ट ने कहा था कि यह नोटिस एक सक्षम जांच अधिकारी की ओर से जारी किया गया है और कंपनी को मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। CCPA ने ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतों की शुरुआती जांच की थी। इस जांच में कस्टमर्स के अधिकारों का उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और सर्विस में कमियों का संकेत मिला थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.