Naon Lucy इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 160 Km की रेंज, इस कीमत पर हुआ लॉन्च!

Naon का दावा है कि फुल चार्ज पर Lucy का बैटरी पैक मैक्सिमम 160 किमी तक की रेंज दे सकता है।

Naon Lucy इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है 160 Km की रेंज, इस कीमत पर हुआ लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Naon ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Lucy को पेश किया
  • Naon Lucy को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा
  • पहला लो-रेंज L1e मॉडल होगा और दूसरा लॉन्ग रेंज L3e मॉडल होगा
विज्ञापन
जर्मन स्टार्टअप Naon ने Lucy नाम के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। कंपनी के अनुसार, ये प्रोटोटाइप मॉडल का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन है। Naon का कहना है कि Lucy को लैटिन नाम लूसियस से लिया गया है, जिसका मतलब "प्रकाश" होता है। अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर इसके बारे में बताते हुए Naon ने कहा कि Lucy प्रतीकात्मक रूप से कंपनी के सिग्नेचर लाइट, ग्राफिक और लाइटवेट, मिनिमलिस्ट डिजाइन से जुड़ा हुआ है। इसकी रेंज करीब 160 Km बताई गई है। इसके अलावा, लॉन्च के समय इसकी होने वाली कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है।

Naon ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Lucy को पेश किया। कंपनी ने लॉन्च के समय इसकी कीमत क्या होगी, उसकी जानकारी भी दी है। Naon Lucy को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिनमें से पहला लो-पावर L1e मॉडल होगा, जिसकी कीमत करीब 5,500 यूरो (लगभग 4.90 लाख रुपये) से शुरू होगी। वहीं, एक हाई-पावर मॉडल L3e होगा, जिसकी कीमत करीब 7,500 यूरो (करीब 6.67 लाख रुपये) से शुरू होगी। 

दोनों कीमतें बिना बैटरी के है। ग्राहकों को 2 बैटरी खरीदने या किराए पर लेने के ऑप्शन भी मिलेंगे, जिसमें एक्स्ट्रा कीमत पर या तो दो बैटरी खरीद सकते हैं या किराए पर ले सकते हैं या केवल एक बैटरी पैक खरीद या किराए पर ले सकते हैं। 
 
Naon Lucy में एक हब मोटर है, जो मैक्सिमम 7kW पावर और 200Nm टॉर्क आउटपुट दे सकती है। स्कूटर के फ्लोरबोर्ड के नीचे एक 5.2kWh यूनिट है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर बैटरी मैक्सिमम 160 किमी तक की रेंज दे सकती है। Naon Lucy स्कूटर में हल्का एल्यूमीनियम फ्रेम है और इसमें ABS डिस्क ब्रेक सिस्टम है।

जैसा की हमने बताया, Le1 लो-पावर मॉडल होगा, जिसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा बताई गई है। वहीं, Le3 मॉडल की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। 

इसमें बड़े पहिये मिलते हैं और साथ ही एक नया सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म भी शामिल किया गया है। इसमें डबल-ब्रिज फोर्क शामिल है। Lucy के लो-माउंटेड बैटरी पैक के कारण स्कूटर के अधिक स्थिर होने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »