MG Motor की Windsor EV में होगी 15.6 इंच की मेगा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 11 सितंबर को लॉन्च

Windsor EV बहुत से विदेशी मार्केट्स में Wuling ब्रांड के तहत बेची जाने वाली Cloud EV का रिब्रांडेड वर्जन है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 19:50 IST
ख़ास बातें
  • इसमें सनरूफ, रिक्लाइनिंग बैकसीट्स, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स होंगे
  • इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च की गई Tata Motors की Curvv EV से होगा
  • देश में MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV और ZS शामिल हैं

इसकी रेंज 400 किलोमीटर से अधिक होने की संभावना है

कुछ वर्ष पहले देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor अगले महीने देश में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लॉन्च करेगी। इसे Windsor कहा जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि Windsor क्रॉसओवर EV में इस सेगमेंट में सबसे बड़ी 15.6 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन होगी। इसे 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। 

MG Motor का कहना है कि यह इंफोटेनमेंट स्क्रीन व्हीकल को पार्क करने पर एंटरटेनमेंट, गेमिंग और लर्निंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह नेविगेशन, म्यूजिक और ऐप्स के लिए कंट्रोल यूनिट का भी कार्य करेगी। Windsor EV बहुत से देशों में Wuling ब्रांड के तहत बेची जाने वाली Cloud EV का रिब्रांडेड वर्जन है। देश में MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet और ZS शामिल हैं। इसके अलावा यह Astor, Hector और Gloster SUV की बिक्री करती है। 

Windsor EV का प्राइस 20 लाख रुपये से कम हो सकता है। इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च की गई Tata Motors की Curvv EV से होगा। इसमें फिक्स्ड-पेन सनरूफ, रिक्लाइनिंग बैकसीट्स, एंबिएंट लाइटिंग और एयर प्योरिफिकेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसकी बैटरी 50.6 kWh की हो सकती है। Windsor EV की रेंज 400 किलोमीटर से अधिक होने की संभावना है। देश में इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में EV सेगमेंट में MG Motor की ग्रोथ 39 प्रतिशत की रही है। इसकी कुल सेल्स में  EV सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। 

कंपनी के लिए ZS EV ने शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी तिमाही में इसकी बिक्री लगभग 95 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी Comet EV देश में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार है। Tata Motors के बाद MG Motor दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरर है। ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं। इसके साथ चार्जिंग के DC सुपर फास्ट चार्जर्स, AC फास्ट चार्जर्स और पोर्टेबल चार्जर्स जैसे छह विकल्प हैं। कंपनी ने ZS EV के कस्टमर्स के लिए घर या ऑफिस में चार्जर के मुफ्त इंस्टॉलेशन की पेशकश भी की है। MG Motor का दावा है कि ZS EV 0-100 kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। यह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ है, जो एक स्थायी मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़ा है। यह पावरट्रेन कार को 174 bhp की पावर देता है। पिछले वर्ष कंपनी को इसके लिए EV राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म BluSmart Mobility से 500 यूनिट का ऑर्डर मिला था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.