MG Motor की ZS EV की सेल्स हुई 10,000 यूनिट से ज्यादा, 2 वेरिएंट में उपलब्ध

ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं और इनका प्राइस क्रमशः 23,38,000 रुपये और 27,29,800 रुपये है

MG Motor की ZS EV की सेल्स हुई 10,000 यूनिट से ज्यादा, 2 वेरिएंट में उपलब्ध

कंपनी ने पिछले वर्ष इसका नया वर्जन पेश किया था

ख़ास बातें
  • इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 461 किलोमीटर की है
  • ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं
  • MG Motor ने पिछले महीने Comet EV को लॉन्च किया था
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। MG Motor ने अपनी ZS EV की बिक्री 10,000 यूनिट्स से पार होने की जानकारी दी है। इसे लगभग चार वर्ष पहले पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पिछले वर्ष इसका नया वर्जन पेश किया था। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 461 किलोमीटर की है। 

ZS EV के दो वेरिएंट्स, एक्साइट और एक्सक्लूसिव उपलब्ध हैं और इनका प्राइस क्रमशः 23,38,000 रुपये और 27,29,800 रुपये है। इसके साथ चार्जिंग के DC सुपर फास्ट चार्जर्स, AC फास्ट चार्जर्स और पोर्टेबल चार्जर्स जैसे छह विकल्प हैं। कंपनी ZS EV के कस्टमर्स के लिए घर या ऑफिस में चार्जर के मुफ्त इंस्टॉलेशन की पेशकश भी कर रही है। कंपनी का दावा है कि ZS EV 0-100 kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। यह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक स्थायी मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़ा है। यह पावरट्रेन कार को 174 bhp की पावर देता है। 

MG Motor ने पिछले महीने Comet EV को लॉन्च किया था। इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू हो गई है।  यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। इसे बुक कराने के लिए 11,000 रुपये का भुगतान करना होगा। यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने बताया है कि यह शुरुआती प्राइस 5,000 बुकिंग्स के लिए है। इसके बाद इसका प्राइस बढ़ाया जा सकता है। इसे बुक करने के लिए MG Motor की वेबसाइट पर जाना होगा। 

Comet EV की डिलीवरी 22 मई से शुरू होगी। MG Motor ने Comet EV के कस्टमर्स के लिए 'ट्रेस एंड ट्रैक' सुविधा भी दी है जिसमें कस्टमर्स अपने व्हीकल को प्रोडक्शन से लेकर डिलीवरी तक ट्रैक कर सकेंगे। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही  है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी। Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »