MG Motor ने ZS EV के प्राइस 30,000 रुपये से ज्यादा बढ़ाए

इसका Exclusive Plus Dual-Tone Iconic Ivory वेरिएंट लगभग 30,000 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, कंपनी ने इस EV के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी नहीं की है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 23:04 IST
ख़ास बातें
  • ZS EV के कुछ वेरिएंट्स के प्राइसेज में 32,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है
  • कंपनी ने इस EV के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स के प्राइस में बदलाव नहीं किया है
  • इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

इसके Essence Dark Grey वेरिएंट में सबसे अधिक लगभग 32,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली MG Motor ने अपनी ZS EV के प्राइसेज बढ़ाए हैं। ZS EV के चुनिंदा वेरिएंट्स के प्राइसेज में 32,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इनमें Essence Dark Grey, Essence Dual-Tone Iconic Ivory जैसे वेरिएंट्स शामिल हैं। 

ZS EV के Essence Dark Grey वेरिएंट में सबसे अधिक लगभग 32,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके Essence Dual-Tone Iconic Ivory वेरिएंट का प्राइस लगभग 31,000 रुपये बढ़ाया गया है। ZS EV के Exclusive Plus Dark Grey वेरिएंट के लिए लगभग 30,200 रुपये अधिक चुकाने होंगे। इसका Exclusive Plus Dual-Tone Iconic Ivory वेरिएंट लगभग 30,000 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, कंपनी ने इस EV के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी नहीं की है। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। प्राइसेज में बढ़ोतरी के बाद ZS EV की प्राइस रेंज 18.98 लाख रुपये से लगभग 25.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की हो गई है। पिछले वर्ष कंपनी को ZS EV के लिए EV राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म BluSmart Mobility से 500 यूनिट का ऑर्डर मिला था। BluSmart Mobility के दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु के बेडे़ में इस इलेक्ट्रिक कार को शामिल किया जाएगा। ZS EV के साथ चार्जिंग के DC सुपर फास्ट चार्जर्स, AC फास्ट चार्जर्स और पोर्टेबल चार्जर्स जैसे छह विकल्प हैं। MG Motor का दावा है कि ZS EV 0-100 kmph की स्पीड केवल 8.5 सेकंड में पकड़ सकती है। यह 50.3 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आती है, जो एक स्थायी मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर के साथ जुड़ा है। 

पिछले महीने MG Motor ने इस सेगमेंट में Windsor EV को लॉन्च किया था। कंपनी ने दशहरा पर इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होगा। कंपनी को इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर 15,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में खरीदा जा सकता है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400 और Tata Motors की Nexon EV से होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.