प्राइस में बढ़ोतरी के बाद Comet EV के प्राइसेज लगभग 7.90 लाख रुपये से 10.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गए हैं। इस माइक्रो EV को BaaS के ऑप्शन के साथ खरीदने पर 4.99 लाख रुपये से 7.26 लाख रुपये का प्राइस होगा
इसके बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन के लिए प्राइस को घटाया गया है
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor ने Comet EV के चुनिंदा वेरिएंट्स के प्राइस में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इससे पहले इस माइक्रो EV के प्राइस को 17,000 रुपये तक बढ़ाया गया था। हालांकि, Comet EV को बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन के जरिए खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए प्राइस को 10,000 रुपये तक घटाया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्राइस में बढ़ोतरी के बाद Comet EV के प्राइसेज लगभग 7.90 लाख रुपये से 10.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो गए हैं। इस माइक्रो EV को BaaS के ऑप्शन के साथ खरीदने पर 4.99 लाख रुपये से 7.26 लाख रुपये का प्राइस होगा। हालांकि, इसके साथ 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना पड़ेगा। MG Motor के EV की बिक्री में इसकी बड़ी हिस्सेदारी है।
Comet EV की रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है।
यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध कराए गए हैं। भारत में हाल ही में MG Motor ने Hector Tomahawk EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ प्राइस लगभग 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इस विकल्प में 4.9 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। Hector Tomahawk EV के प्राइसेज इस विकल्प के बिना लगभग 19.49 लाख रुपये से लगभग 23.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं। Hector Tomahawk EV के फाइव-सीटर वेरिएंट को भी उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV का PHEV वर्जन भी लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 69.2 kWh की बैटरी पर्मानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ है। यह 204 hp की पीक पावर और 310 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।