MG Motor की Windsor EV की जोरदार डिमांड, अक्टूबर में रही सबसे अधिक बिकने वाली EV

पिछले महीने MG Motor ने दशहरा पर इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2024 16:57 IST
ख़ास बातें
  • MG Motor ने अक्टूबर में Windsor EV की 3,116 यूनिट्स की बिक्री की है
  • यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। MG Motor ने इस सेगमेंट में सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया था। पिछले महीने यह सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर EV रही है। MG Motor ने अक्टूबर में Windsor EV की 3,116 यूनिट्स बेची हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की अक्टूबर में सेल्स लगभग 7,045 यूनिट्स की थी। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के लिए Windsor EV सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है। MG Motor ने बताया कि पिछले महीने उसकी बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत की रही। देश में किसी पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरर के लिए यह बिक्री में EV की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Advertisement

पिछले महीने MG Motor ने दशहरा पर इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। इसके प्राइसेज लगभग 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। यह पहला ऐसा EV है जिसके लिए बैटरी ऐज ए सर्विस का विकल्प दिया गया है। इसमें Windsor EV का शुरुआती प्राइस घटकर लगभग 10 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर का अतिरिक्त बैटरी रेंटल चुकाना होगा। MG Motor को इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के अंदर 15,000 से अधिक बुकिंग्स मिली थी। इस क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस मिलेगा। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400 और Tata Motors की Nexon EV से है। 

Windsor EV में फ्रंट और रियर दोनों पर कनेक्टेड LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए 18 इंच के एलॉय व्हील्स हैं। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRL स्ट्रिप के नीचे MG का लोगो है। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट है। यह चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील भी लेदरेट में रैप्ड है। इसके रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। Windsor EV के डैशबोर्ड पर 15.6 की टचस्क्रीन है। इसके साथ ही ड्राइवर के लिए 8.8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, पावर्ड ड्राइवर सीट और पैनारैमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.