• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • अगर तेज स्पीड से चलानी है कार तो हर साल चुकाने होंगे इतने रुपये!, इस कंपनी का फरमान जान रह जाएंगे हैरान

अगर तेज स्पीड से चलानी है कार तो हर साल चुकाने होंगे इतने रुपये!, इस कंपनी का फरमान जान रह जाएंगे हैरान

कंपनी की ऑफिशियल नॉर्थ अमेरिकन वेबसाइट पर लिस्टेड मेंबरशिप को "एक्सेलेरेशन इंक्रीज" नाम दिया गया है। यह जल्द ही मर्सिडीज-ईक्यू लाइनअप में आने वाला है।

अगर तेज स्पीड से चलानी है कार तो हर साल चुकाने होंगे इतने रुपये!, इस कंपनी का फरमान जान रह जाएंगे हैरान

Photo Credit: Mercedes

ख़ास बातें
  • Mercedes ने हाल ही में चुपचाप एक नई मेंबरशिप सर्विस शुरू की है।
  • एक्सेलेरेशन इंक्रीज से Mercedes ग्राहकों को कार में तेज स्पीड मिलेगी।
  • इस सर्विस से मर्सिडीज कारों के एक्सेलेरेशन में काफी सुधार नजर आएगा।
विज्ञापन
जर्मन कार निर्माता कंपनी Mercedes ने हाल ही में चुपचाप एक नई मेंबरशिप सर्विस शुरू की है जो मर्सिडीज कार यूजर्स को उनकी कार की स्पीड बढ़ाने के लिए हर साल 1200 डॉलर यानी कि करीबन 98,024 रुपये चार्ज करेगी। आइए इस सब्सक्रिप्शन सर्विस के बारे में जानते हैं।

कंपनी की ऑफिशियल नॉर्थ अमेरिकन वेबसाइट पर लिस्टेड मेंबरशिप को "एक्सेलेरेशन इंक्रीज" नाम दिया गया है। यह जल्द ही मर्सिडीज-ईक्यू लाइनअप में आने वाला है। एक्सेलेरेशन इंक्रीज सब्सक्राइब्ड मर्सिडीज मालिकों को उनकी कार का फुल परफॉर्मेंस प्रदान करेगी। मर्सिडीज का दावा है कि एक्सेलेरेशन इंक्रीज के साथ सब्स्क्राइब्ड मालिकों को अपनी मौजूदा मर्सिडीज कारों में एक्सेलेरेशन में काफी सुधार नजर आएगा। खास तौर पर 0.8 से 1.0 सेकंड (0-60 MPH) के अंदर समय की बचत होगी।

Mercedes के मुताबिक, एक्सेलेरेशन इंक्रीज भी मोटर कैरेक्टरिस्टिक कर्व, टॉर्क और अधिकतम आउटपुट का एडजेस्टमेंट प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक मोटर्स को फाइन-ट्यूनिंग करने से मालिकों के मर्सिडीज-ईक्यू कारों का अधिकतम मोटर आउटपुट (kW) 24% तक बढ़ जाता है। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन के साथ टॉर्क भी बढ़ जाता है, जिससे ग्राहकों की कार ज्यादा तेज और ज्यादा पावरफुल तरीके से स्पीड पकड़ सकती है।

आपको बता दें ये जो फीचर्स इस सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत ऐसे दी जा रही हैं ये असलियत में मर्सिडीज-ईक्यू इलेक्ट्रिक कारों के बिल्ट-इन इलेक्ट्रिक मोटर्स पर पहले से ही उपलब्ध हैं, लेकिन इनका लाभ लेने के लिए इन चार्ज देकर अनलॉक करने की जरूरत होती है। वहीं मर्सिडीज-ईक्यू में पेमेंट न करने वाले खरीदारों को सालाना पेमेंट करने वाले ग्राहकों की तुलना में एक अलग ड्राइविंग अनुभव मिलेगा। मर्सिडीज जल्द ही कंपनी के एनुअल सब्सक्रिप्शन (1200 डॉलर) पेवॉल के पीछे अपने ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी लोकप्रिय कंपनी ने अपने मौजूदा मालिकों के लिए मेंबरसिप सर्विस शुरू करने के बाद खुद को विवाद में डाल लिया है। द वर्ज की रिपोर्ट है कि BMW ने कुछ देशों में कंपनी की कारों के अंदर पहले से इंस्टॉल हीटेड सीट्स का इस्तेमाल करने के लिए कुछ देशों में 18 डॉलर यानी कि 1,470 रुपये मंथली मेंबरशिप चार्ज की पेशकश की थी। BMW ने पहले भी एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सॉफ्टवेयर फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए अपने ग्राहकों से हर महीने 80 डॉलर यानी कि 6,535 रुपये चार्ज करने की कोशिश की थी हालांकि यह अन्य कारों में फ्री में मिलती थी और इसमें भी असफल हुई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mercedes, Mercedes Cars, Mercedes EQ Electric Car, Car Speed, Sub
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »