Sub

Sub - ख़बरें

  • सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
    Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैधता वाला एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150 से अधिक प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं, जबकि स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं हैं। प्लान का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर सीधे JioTV ऐप में लॉग इन करके कंटेंट देख सकते हैं।
  • Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला
    ऑस्ट्रेलिया की कंपिटीशन रेगुलेटरी ACCC ने Amazon Australia के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज किया है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी पर आरोप है कि उसने Prime Video पर विज्ञापन जोड़ने के लिए अपने वार्षिक Prime सब्सक्राइबर्स के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट में अनुचित शर्तों का इस्तेमाल किया। जुलाई 2024 के बाद विज्ञापन हटाने के लिए यूजर्स से हर महीने 2.99 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹200) अतिरिक्त वसूले गए, जबकि वे पहले ही 79 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹5,150) का वार्षिक शुल्क चुका चुके थे। इस मामले से 10 लाख से ज्यादा यूजर्स प्रभावित बताए गए हैं।
  • IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
    अमेरिकी टेक कंपनी IBM ने अपनी सब-1 नैनोमीटर (Nm) चिप दुनिया के सामने पेश कर दी है। सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक बड़ी खबर है। चिप 0.7 नैनोमीटर (7 एंग्स्ट्रॉम) प्रोसेस नोड पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि यह चिप एटॉमिक स्केल पर भी बेहतर प्रदर्शन और एनर्जी एफिशिएंसी को बनाए रखने में सक्षम है। चिप में करीबन 100 अरब ट्रांजिस्टर हैं, जबकि इसका साइज एक इंसानी नाखून जितना है।
  • हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
    Paytm ने अपने UPI Auto Payments फीचर में नया Label विकल्प जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स के लिए अलग-अलग रिकरिंग पेमेंट्स और सब्सक्रिप्शन की पहचान करना आसान होगा। कई बार Google Play Store जैसे एक ही मर्चेंट के नाम पर कई सेवाओं की पेमेंट्स दिखाई देती हैं, जिससे यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस सर्विस के लिए पैसा कट रहा है। नए फीचर के जरिए यूजर्स हर Auto Payment को अपनी पसंद का नाम दे सकेंगे। इससे पेमेंट्स को मैनेज करना आसान होगा और गलती से किसी जरूरी सब्सक्रिप्शन को बंद करने की संभावना भी कम होगी।
  • Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
    Instagram ने वैश्विक स्तर पर Instagram Plus नाम का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन टियर लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह वैकल्पिक पेड प्लान यूजर्स को अतिरिक्त पर्सनलाइजेशन, एडवांस इनसाइट्स और ज्यादा कंट्रोल देने के लिए तैयार किया गया है। नए प्लान में Story Spotlight, Multiple Story Audiences, Story Extend, Super Hearts, Story Rewatch Insights, Search Viewer List और Story Preview जैसे फीचर्स शामिल हैं। Instagram ने स्पष्ट किया है कि प्लेटफॉर्म का सामान्य अनुभव पहले की तरह मुफ्त रहेगा और यह सब्सक्रिप्शन केवल अतिरिक्त सुविधाओं के लिए है।
  • Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए अब चुकाने होंगे पैसे! Meta ने शुरू किए नए सब्सक्रिप्शन प्लान
    Meta ने Instagram, WhatsApp, Facebook के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किए हैं। प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले यूजर्स कीमत चुकाकर इन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे। मेटा के प्रोडक्ट हेड नाओमी ग्लीत ने घोषणा की कि कंपनी अपने ऐप्स और एआई प्रोडक्ट्स में एडवांस्ड टूल लेकर आई है जो पेड सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • Google ने अपना AI Pro प्लान किया अपग्रेड, अब मिलेगी 5TB क्लाउड स्टोरेज, जानें सबकुछ
    Google AI Pro प्लान के ग्राहकों को अब 2TB तक लिमिट के बजाय 5TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगी। Google One हेड शिमरित बेन-यायर ने X पर एक पोस्ट में इस अपडेट की घोषणा की। इस एक्सटेंडेड स्टोरेज का उपयोग गूगल ड्राइव, जीमेल और गूगल फोटोज जैसी गूगल सर्विस में किया जा सकता है। बढ़े हुए क्लाउड स्पेस से उन यूजर्स को बहुत फायदा होगा, जिनके फोन में वीडियो, इमेज और डॉक्यूमेंट समेत बड़ी मात्रा में कंटेंट है।
  • WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
    WhatsApp जल्द एक नया WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वैकल्पिक पेड प्लान होगा, जबकि ऐप की मूल मैसेजिंग सेवाएं फ्री ही रहेंगी। इस प्लान के तहत यूजर्स को ऐप थीम बदलने, अलग अलग ऐप आइकन चुनने और इंटरफेस कस्टमाइज करने का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा चैट पिन लिमिट को तीन से बढ़ाकर 20 तक किया जा सकता है। रिपोर्ट में एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक और नए रिंगटोन जैसे फीचर्स की भी चर्चा है। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग चरण में है।
  • itel Zeno 20 Max भारत में लॉन्च: Rs 6 हजार में मिलिट्री ग्रेड मजबूती, 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले!
    itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Zeno 20 Max लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर स्टाइल और मजबूती पर फोकस करता है और 7,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, IP54 रेटिंग, 90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी दी गई है। itel Zeno 20 Max का 3GB RAM वेरिएंट 5,799 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 4GB RAM वेरिएंट की कीमत 6,169 रुपये रखी गई है। यह Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Reliance दे रहा Jio यूजर्स को मुफ्त Gemini 3 का एक्सेस, सभी अनलिमिटेड 5G यूजर्स को मिलेगा Pro प्लान
    Google AI Pro प्लान की कीमत 1,950 रुपये प्रति माह है। Google AI Pro प्लान कई प्रीमियम फीचर्स प्रदान करता है। इसमें Google के लेटेस्ट Gemini 3 मॉडल तक एक्सेस मिलता है, जिसके सा 2TB Google One क्लाउड स्टोरेज, Google के इमेज जेनरेशन टूल Nano Banana के लिए सपोर्ट और Veo 3.1 के जरिए वीडियो क्रिएशन की सुविधा शामिल है।
  • Jio का Google AI Pro फ्री सब्सक्रिप्शन अब सभी यूजर्स के लिए LIVE, ऐसे करें एक्टिवेट
    Reliance Jio ने फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हाल ही में की थी। कंपनी ने इस ऑफर के तहत 18 महीने यानी 1.5 साल तक Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन फ्री उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। अब बीते दिन कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन अब सभी उम्र के लोगों के लिए, यानी कंपनी के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • JioHotstar Free: 15 अगस्त को फ्री में देखें अनलिमिटेड मूवीज और वेब सीरीज!
    इस साल स्वतंत्रता दिवस पर JioHotstar यूजर्स के लिए खुशखबरी है। प्लेटफॉर्म ने ‘Operation Tiranga: Tiranga Ek, Kahaniyaan Anek’ नाम से एक स्पेशल कैम्पेन लॉन्च किया है, जिसके तहत 15 अगस्त को पूरे दिन JioHotstar की पूरी कंटेंट लाइब्रेरी बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखी जा सकेगी। इसमें लेटेस्ट मूवीज, वेब सीरीज, स्पेशल शोज और ओरिजिनल्स सभी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर का मकसद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को एंटरटेनमेंट और देशभक्ति का कॉम्बो देना है।
  • Netflix मुफ्त देखने का जबरदस्त तरीका! बस करें ये रिचार्ज
    अगर आप बिना खर्च किए Netflix सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो भारत में Jio, Airtel और Vodafone Idea अपन कुछ प्रीपेड प्लान के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में प्रदान करती हैं। Jio के 1299 रुपये वाले प्लान और 1799 रुपये वाले प्लान में यह लाभ मिलता है। वहीं Airtel के 1798 रुपये वाले प्लान, 1729 रुपये वाले प्लान और 598 रुपये वाले प्लान में ओटीटी का लाभ दिया जाता है। जबकि Vodafone Idea के 1198 रुपये वाले प्लान और 1599 रुपये वाले प्लान में नेटफ्लिक्स मिलता है।
  • Hari Om OTT : भारत का पहला पौराणिक ओटीटी प्‍लेटफॉर्म ‘हरि ओम’ लॉन्‍च, Rs 36 में पूरे 365 दिन देख पाएंगे धार्मिक सीरीज
    Hari Om OTT : इसे उल्‍लू ऐप (Ullu App) के फाउंडर ने तैयार किया है, जो अडल्‍ट कंटेंट परोसने के लिए जाना जाता है। जाहिर तौर पर उल्‍लू और हरि ओम एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं।
  • JioCinema Premium vs Netflix vs Amazon Prime vs Disney+ Hotstar: जानें कौन है सबसे सस्ता OTT प्लान
    हम आपको Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar समेत सभी लोकप्रिय ओटीटी कंपनियों के सबसे सस्से प्लान के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »