Mercedes Benz EQA 250+ ईवी लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 560KM

Mercedes-Benz EQA 250+ में 70.5 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

Mercedes Benz EQA 250+ ईवी लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 560KM

Photo Credit: Mercedes-Benz

Mercedes-Benz EQA 250+ में 70.5 kWh लिथियम आयन बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz EQA 250+ में 70.5 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है।
  • Mercedes-Benz EQA 250+ की एक्स-शोरूम कीमत 66 लाख रुपये है।
  • Mercedes-Benz EQA 250+ की WLTP सर्टिफाइड रेंज 560 किमी है।
विज्ञापन
Mercedes-Benz इंडिया ने आज Mercedes-Benz EQA 250+ इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। ईवी एक ही वेरिएंट 250+ में पेश की जाएगी। Mercedes EQA 250+ एक GLA SUV का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है और इसे CBU के जरिए भारत में उपलब्ध करवाया जाएगा। ईवी के साथ स्टैंडर्ड तौर पर बैटरी पैक के लिए 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी मिलती है। यहां हम आपको Mercedes-Benz EQA 250+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Mercedes-Benz EQA 250+ Price


कीमत की बात की जाए तो Mercedes-Benz EQA 250+ इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 66 लाख रुपये है।कंपनी 42 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर एक्सटेंड वारंटी पैकेज प्रदान करती है, जिससे 1 रुपये प्रति किमी पर पीरियोडिक मेंटेनेंस के साथ 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी मिलती है। 


Mercedes-Benz EQA 250+ Power & Range


Mercedes-Benz EQA 250+ में 70.5 kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसमें सिंगल फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 188bhp की पावर और 385Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ईवी की WLTP सर्टिफाइड रेंज 560 किमी है। बैटरी सिर्फ 7 घंटे 15 मिनट में 11 kW AC चार्जर के जरिए फुल चार्ज हो सकती है। वहीं 100 kW DC चार्जर के जरिए बैटरी 10 से 80% सिर्फ 35 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। Mercedes का दावा है कि यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 8.6 सेकेंड में पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर है।


डाइमेंशन की बात करें तो EQA की लंबाई 4,463 मिमी, चौड़ाई 1,834 मिमी, ऊंचाई 1,624 मिमी और व्हीलबेस 2,729 मिमी है। यह ईवी 7 कलर ऑप्शन Polar White, Cosmos Black, High-tech Silver, Mountain Grey, Spectral Blue, MANUFAKTUR Patagonia Red और MANUFAKTUR Mountain Grey Magno कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Mercedes-Benz EQA 250+ Features


इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड लेआउट में ऑल-ब्लैक थीम है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन, टरबाइन-स्टाइल एयर कंडीशनिंग वेंट, एंबिएंट लाइटिंग, ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिकल एडजेस्टमेंट के साथ फ्रंट सीट्स, डॉल्बी एटमॉस के साथ 12 स्पीकर 710 वॉट बर्मेस्टर 3डी सराउंड साउंड सिस्टम, ऑगमेंटेड रियलिटी नेविगेशन, एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, मर्सिडीज मी कनेक्ट विद ओटीए अपडेट्स, जेस्चर कंट्रोल MBUX कनेक्ट फीचर्स समेत काफी कुछ शामिल है।

डिजाइन के मामले में ऑवरऑल सिल्हूट GLA जैसा है लेकिन इसमें Mercedes के सिग्नेचर स्टार पैटर्न के साथ एक बड़ी ग्रिल और ग्रिल एलईडी लाइट बार है। ईवी में 19 इंच के एलॉय व्हील हैं। रियर में यह EQB के जैसा दिखता है जिसमें एलईडी लाइट बार के साथ स्लिम एलईडी टेललाइट्स होती हैं जो कि नंबर प्लेट को बम्पर पर नीचे की ओर लगाया जाता है। इसमें इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, सिल्वर रूफ रेल्स, ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और नीचे डिफ्यूजर शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric SUV, Affordable Mercedes EV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »