E Vitara Features

E Vitara Features - ख़बरें

  • Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है।
  • Maruti Suzuki ने पेश की e Vitara, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज 
    मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। e Vitara को चार डुअल-टोन विकल्पों सहित 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी ने इसके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। e Vitara में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
  • मारूति सुजुकी की e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    मारूति सुजुकी की e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
  • Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV से होगा। इसमें सिक्योरिटी सात एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी ने e-Vitara की प्राइसिंग और बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
  • मारूति सुजुकी की e Vitara का लॉन्च से पहले हुआ क्रैश टेस्ट
    इस इलेक्ट्रिक SUV का क्रैश टेस्ट किया जा रहा है। e Vitara में सात एयरबैग्स दिए गए हैं। हाल ही में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV का साइड इम्पैक्ट टेस्ट और फ्रंटल क्रैश टेस्ट सहित कई मापदंडों पर टेस्ट किया जा रहा है। e Vitara में डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर कार्य करती है।
  • Maruti Suzuki के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e Vitara की रेंज होगी लगभग 500 किलोमीटर
    हाल ही में आयोजित Bharat Mobility Global Auto Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने e Vitara की रेंज और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है।
  • Maruti Suzuki के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल e Vitara की रेंज होगी लगभग 500 किलोमीटर
    हाल ही में आयोजित Bharat Mobility Global Auto Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने e Vitara की रेंज और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है।
  • Suzuki e Vitara: 500 Km रेंज, जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स वाली सुजुकी की पहली EV हुई पेश, जानें भारत में कब होगी लॉन्च?
    Suzuki e Vitara इलेक्ट्रिक कार को दुनिया के सामने आखिरकार पेश कर दिया है। इसे भारत और ग्लोबल मार्केट में 2025 में लॉन्च किया जाना है। इटली के मिलान में एक इवेंट में दिखाया गया मॉडल प्रोडक्शन-रेडी था। यह Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा, जिसका भारत में भी लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार eVX प्रोटोटाइप पर आधारित है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »