मारूति सुजुकी जल्द लॉन्च कर सकती है e Vitara, EVs की ट्रेनिंग के लिए ITIs से टाई-अप

इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की हो सकती है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2025 19:59 IST
ख़ास बातें
  • इस EV के संभावित कस्टमर्स के लिए कंपनी एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है
  • e Vitara की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की हो सकती है
  • इसमें 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं

इसमें 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार  e Vitara को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित किए गए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस EV के संभावित कस्टमर्स के लिए कंपनी एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है। मारूति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और हाइब्रिड व्हीकल्स के हाई-वोल्टेज सिस्टम्स से जुड़ा एक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। 

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए कंपनी ने 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 130 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स (ITI) के साथ टाई-अप किया गया है। मारूति सुजुकी ने बताया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले बैच में 4,100 से अधिक ट्रेंड स्टूडेंट्स अगले कुछ महीनों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ जुड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे। मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (कॉरपोरेट अफेयर्स), Rahul Bharti ने कहा, "इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में एक बड़ी रुकावट आफ्टर-सेल्स सपोर्ट की कमी है। देश में EVs की लगभग 90 प्रतिशत बिक्री लगभग 100 शहरों में होती है। हम लगभग 1,000 शहरों में EVs के लिए सर्विस सपोर्ट उपलब्ध कराने वाली 1,500 से अधिक वर्कशॉप खोलेंगे।" 
Advertisement

e Vitara का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV और Mahindra & Mahindra की BE6 से होगा। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की हो सकती है। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं। इसका 49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। e Vitara का 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क होगा। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-टोन  इंटीरियर डैशबोर्ड पर स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ हैं। इसमें डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर कार्य करती है। मारूति सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है। e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। इसमें फ्रंट और रियर पर दो अलग इलेक्ट्रिक एक्सेल दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  6. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  5. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  8. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  9. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.