Mahindra XUV400 EV नए फीचर्स के साथ हुई अपडेट, 16 लाख रुपये की शुरुआती कीमत

कंपनी के इस एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स मिलेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 21:54 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है
  • इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है
  • XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी है

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra and Mahindra ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल XUV400 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी के इस एकमात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

यह देश में सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Nexon EV को टक्कर देती है। महिंद्रा की XUV400 का प्राइस 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। महिंद्रा की योजना जल्द ही कुछ नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी लॉन्च करने की है। इस मार्केट में कंपनी का मुकाबला टाटा मोटर्स से है। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। महिंद्रा की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 

इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर बनाने के लिए तेलंगाना के प्लांट में 1,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट की योजना बनाई है। यह इनवेस्टमेंट आठ वर्षों में किया जाएगा। इस प्लांट में पैसेंजर व्हीकल्स के अलावा कार्गो व्हीकल्स भी बनाए जाएंगे। 

XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी है। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्य सरकारों की ओर से भी सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.