Mahindra के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स BE 6 और XEV 9e की जल्द शुरू होगी डिलीवरी

कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2024 20:24 IST
ख़ास बातें
  • इन दोनों EV की टेस्ट ड्राइव शुरू हो गई है
  • कस्टमर्स को इनकी डिलीवरी फरवरी में शुरू हो सकती है
  • BE 6 के बेस वेरिएंट का प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये का है

Bharat Mobility Global Expo में BE 6 और XEV 9e को प्रदर्शित किया जा सकता है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV)BE 6 और XEV 9e को पेश किया था। इन दोनों EV की टेस्ट ड्राइव शुरू हो गई है। जनवरी में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में BE 6 और XEV 9e को प्रदर्शित किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BE 6 और XEV 9e को जनवरी में कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचाया जा सकता है और कस्टमर्स को इनकी डिलीवरी फरवरी में शुरू हो सकती है। BE 6 के बेस वेरिएंट का प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये और XEV 9e का लगभग 21.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बाकी वेरिएंट्स के प्राइसेज की जानकारी Bharat Mobility Global Expo में दी जा सकती है। Mahindra BE 6 और XEV 9e को 59  kWh और 79  kWh के बैटरी पैक में लाया जाएगा। 

कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9e के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 656 किलोमीटर बताई गई है। इस महीने की शुरुआत में Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUV BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया था। IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और इस दिल्ली हाई कोर्ट में कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की थी। 

InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। कंपनी की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट के अनुसार, '6E का स्टैंडअलोन या किसी अन्य तरीके से अनधिकृत इस्तेमाल IndiGo के अधिकारों, प्रतिष्ठा और साख का उल्लंघन करता है। IndiGo अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और ब्रांड की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी और उपयुक्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।' इस बारे में महिंद्रा की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट में कहा गया था, "कंपनी का BE 6e मार्केट स्टैंडअलोन 6E नहीं है। हमारा मानना है कि यह इंडिगो के 6E से अलग है, जो एक एयरलाइन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा रजिस्ट्रेशन का आवेदन एक पूरी तरह अलग इंडस्ट्री और प्रोडक्ट के लिए है और इस वजह से हम किसी टकराव को नहीं देखते।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.