IndiGo के साथ ट्रेडमार्क के विवाद में Mahindra ने बदली इलेक्ट्रिक SUV की ब्रांडिंग

हाल ही में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) XUV400 को Bharat न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2024 21:48 IST
ख़ास बातें
  • InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था
  • इससे पहले इंडिगो पर भी ट्रेडमार्क के उल्लंघन का आरोप लग चुका है
  • दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होनी है

दिल्ली हाई कोर्ट में इंडिगो ने महिंद्रा के खिलाफ याचिका दायर की थी

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV BE 6e का नाम अस्थायी तौर पर बदलकर 'BE 6' करने का फैसला किया है। IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ याचिका दायर की थी। 

InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। कंपनी की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट के अनुसार, '6E का स्टैंडअलोन या किसी अन्य तरीके से अनधिकृत इस्तेमाल IndiGo के अधिकारों, प्रतिष्ठा और साख का उल्लंघन करता है। IndiGo अपनी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और ब्रांड की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी और उपयुक्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।' इस मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होनी है। 

इस बारे में महिंद्रा की ओर से दिए गए एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "कंपनी का BE 6e मार्केट स्टैंडअलोन 6E नहीं है। हमारा मानना है कि यह इंडिगो के 6E से अलग है, जो एक एयरलाइन का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा रजिस्ट्रेशन का आवेदन एक पूरी तरह अलग इंडस्ट्री और प्रोडक्ट के लिए है और इस वजह से हम किसी टकराव को नहीं देखते।" इसके साथ महिंद्रा ने इसके साथ ही यह भी कहा, "हमें यह गलत दिखता है कि दो बड़ी कंपनियां एक गैर जरूरी टकराव में शामिल हों।" हाल ही में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) XUV400 को Bharat न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) में फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। XUV400 ने एडल्ट ऑक्यूपमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 30.38 प्वाइंट का स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा इस EV को चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 43 प्वाइंट मिले हैं। 

हालांकि, इससे पहले इंडिगो पर भी ट्रेडमार्क के उल्लंघन का आरोप लग चुका है। Tata Motors ने InterGlobe Aviation के IndiGo मार्क के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। टाटा मोटर्स की सेडान का यही मार्क था। टाटा की इंडिगो को 2002 में पेश गया था और इंडिगो ने 2006 में उड़ानें शुरू की थी। इंडिगो को '6e' कोड इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से मिला था। यह एयरलाइन इस मार्क का इस्तेमाल इन-फ्लाइट सर्विसेज की ब्रांडिंग के लिए करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.