Mahindra की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बड़ी तैयारी, 120 अरब रुपये का होगा इनवेस्टमेंट

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट अनुमान से अधिक रहा है। इसके पीछे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) की सेल्स में बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मई 2024 22:32 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा के पास एक EV मॉडल - XUV400 है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट अनुमान से अधिक रहा है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra ने अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी अपनी EV यूनिट में लगभग 120 अरब रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी। इसकी योजना अपने EV बिजनेस से जुड़े कुछ एसेट्स को अपनी EV यूनिट को 7.96 अरब रुपये में बेचने की है। 

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट अनुमान से अधिक रहा है। इसके पीछे स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) की सेल्स में बढ़ोतरी है। महिंद्रा के पास एक EV मॉडल - XUV400 है। कंपनी ने बताया कि यह अगले वर्ष तक EV की रेंज को बढ़ाएगी। XUV400 का मुकाबला MG की ZS EV और Tata Motors की Nexon EV से होता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। टाटा मोटर्स के पास इस सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। महिंद्रा को इसकी बुकिंग खुलने के 60 मिनटों के अंदर ही 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू की जाएगी। XUV 3XO का प्राइस 7.49 लाख रुपये से 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके लिए बुकिंग 21,000 रुपये में महिंद्रा की डीलरशिप्स या इसकी वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। कंपनी के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव डिविजन), Veejay Nakra ने कहा, "XUV 3XO की बुकिंग शुरू होने के कुछ ही देर में 50,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। यह कस्टमर्स के कंपनी पर विश्वास का प्रमाण है।" 

महिंद्रा ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.