महिंद्रा की XEV 9e BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को जोरदार रिस्पॉन्स, 3,000 अधिक यूनिट की डिलीवरी

पिछले महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया था कि BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUVs के साथ चार्जर खरीदने की शर्त नहीं होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 19:08 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी को XEV 9e के लिए कुल बुकिंग्स में से लगभग 59 प्रतिशत मिली थी
  • अधिकतर कस्टमर्स ने इन इलेक्ट्रिक SUVs के प्रीमियम वेरिएंट को चुना है
  • BE6 का शुरुआती प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ) का है

इन इलेक्ट्रिक SUV के लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप और इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने हाल ही में XEV 9e, BE 6 इलेक्ट्रिक SUVs को लॉन्च किया था। XEV 9e और BE 6 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने बताया है कि इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी लगभग तीन सप्ताह में 3,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। 

इनमें से XEV 9e के लिए कंपनी को कुल बुकिंग्स मे्ं से लगभग 59 प्रतिशत मिली थी। कंपनी ने बताया है कि अधिकतर कस्टमर्स ने इन इलेक्ट्रिक SUVs के प्रीमियम वेरिएंट को चुना है। इससे हाई-एंड फीचर्स में कस्टमर्स की अधिक दिलचस्पी का संकेत मिल रहा है। XEV 9e और BE 6 की अधिक डिमांड की वजह से इनके लिए कुछ क्षेत्रों में वेटिंग पीरियड बढ़कर छह महीने तक हो गया है। कंपनी ने बताया है कि बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है। 
Advertisement

पिछले महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया था कि BE6 और XEV 9E इलेक्ट्रिक SUVs के साथ चार्जर खरीदने की शर्त नहीं होगी। कंपनी ने पहले इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs के साथ Mahindra की ओर से सर्टिफाइड चार्जर खरीदना अनिवार्य किया था। हालांकि, कस्टमर्स से मिले फीडबैक के आधार पर इस शर्त को हटा दिया गया था। BE6 और XEV 9E के कस्टमर्स को 11.2 kW बैटरी पैक के लिए चार्जर की लगभग 75,000 रुपये और 7.2 kW के चार्जर के लिए लगभग 50,000 रुपये का प्राइस चुकाना अनिवार्य था। हालांकि, कंपनी ने अपनी पॉलिसी में बदलाव कर इसे नहीं चुनने का विकल्प दिया है। अगर कस्टमर्स के पास महिंद्रा के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने वाला चार्जर है तो वे इस कॉस्ट से बच सकते हैं। 

BE6 का शुरुआती प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम )और XEV 9E का लगभग 21.90 लाख रुपये का है। इन इलेक्ट्रिक SUVs के लिए बुकिंग कंपनी की डीलरशिप्स और इसकी वेबसाइट पर कराई जा सकती है। BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि BE 6 के 59 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 535 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 682 किलोमीटर की है। XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन के प्लांट में की जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.