सिर्फ 135 सेकेंड में बिक गई 682KM रेंज वाली Mahindra की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें क्या है अलग

Mahindra BE 6 Batman Edition को ग्राहकों द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 09:18 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra BE 6 Batman Edition की एक्स शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये है।
  • Mahindra BE 6 Batman Edition में 79 kWh की बैटरी दी गई है।
  • Mahindra BE 6 Batman Edition सिंगल चार्ज में 682KM की रेंज प्रदान करती है

Mahindra BE 6 Batman Edition में 79 kWh की बैटरी है।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra BE 6 Batman Edition को ग्राहकों द्वारा जमकर पसंद किया जा रहा है। Mahindra ने 14 अगस्त को अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का स्पेशल एडिशन Mahindra BE 6 Batman Edition लॉन्च किया था। शुरुआत में लिमिटेड एडिशन एसयूवी की 300 यूनिट्स रखी गईं थी, लेकिन ग्राहकों की जबरदस्त डिमांड को देखते हुए ब्रांड ने यह संख्या बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दी। अब ब्रांड ने बताया है कि बुकिंग शुरू होने के 135 सेकंड के अंदर ही इलेक्ट्रिक एसयूवी की सभी यूनिट्स बिक गईं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mahindra BE 6 Batman Edition की कीमत

Mahindra BE 6 Batman Edition की एक्स शोरूम कीमत 27.79 लाख रुपये है।

Advertisement

Mahindra BE 6 Batman Edition Power & Range

Mahindra BE 6 Batman Edition में पैक थ्री वेरिएंट मिलता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में 79 kWh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 682 किमी की ARAI सर्टिफाइड रेंज प्रदान करती है। रियर एक्सल में स्थित एक इलेक्ट्रिक मोटर बैटरी द्वारा जनरेट पावर का उपयोग करती है। यह मोटर अपनी अधिकतम कैपेसिटी पर 286HP की पावर और 380NM का टॉर्क जनरेट करती है।

Mahindra BE 6 Batman Edition Design & Features

BE 6 Batman Edition फैंस को सुपरहीरो थीम पर बेस्ड एक इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का एक मौका प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। डिजाइन की बात करें तो BE 6 बैटमैन एडिशन में कस्टम साटन ब्लैक फिनिश दिया गया है। फ्रंट डोर पर कस्टम बैटमैन डिकल्स, टेलगेट पर डार्क नाइट का साइन और फेंडर, बंपर और रिवर्स लैंप पर बैटमैन लोगो दिया गया है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV वेरिएंट में 19 इंच के व्हील दिए गए हैं, जिनमें 20 इंच का ऑप्शन भी मिलता है। व्हील हब कैप पर बैटमैन लोगो लगा है। इसके अलावा, ब्रेक और स्प्रिंग पर अल्केमी गोल्ड कलर किया गया है।

इन्फिनिटी रूफ पर डार्क नाइट ट्रिलॉजी का साइन है। वहीं इंटीरियर पर बैटमैन प्रोजेक्शन वाले नाइट ट्रेल कार्पेट प्लैंक दिए गए हैं। BE 6 Batman Edition के अंदर भी इसी थीम को बरकरार रखा गया है। डैशबोर्ड पर एक ब्रश्ड अल्केमी पट्टी एडिशन नंबर डिस्प्ले करती है। इंस्ट्रूमेंट पैनल चारकोल लेदर से तैयार किया गया है, जिसे ड्राइवर एरिया के चारों ओर ब्रश्ड अल्केमी गोल्ड हेलो से सजाया गया है। इसके अलावा सुएड और लेदर सीट्स पर गोल्डन एक्सेंट दिया गया है और डार्क नाइट ट्रिलॉजी बैज लगाए गए हैं। वहीं डैशबोर्ड पर पिनस्ट्राइप ग्राफिक्स और ब्रांडिंग बैटमैन फील को बढाते हैं। स्टीयरिंग व्हील, कंट्रोलर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और की-फॉब पर भी बैटमैन लोगो दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.