• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 500 किलोमीटर की रेंज सिर्फ 10 मिनट में, चीनी इलेक्ट्रिक कार Mega Minivan ने तोड़ा चार्जिंग स्पीड का रिकॉर्ड

500 किलोमीटर की रेंज सिर्फ 10 मिनट में, चीनी इलेक्ट्रिक कार Mega Minivan ने तोड़ा चार्जिंग स्पीड का रिकॉर्ड

Li Mega minivan की कीमत 83,000 डॉलर (लगभग 68,78,110 रुपये) है। यह इलेक्ट्रिक कार 1 मार्च से चीनी बाजार में आ रही है।

500 किलोमीटर की रेंज सिर्फ 10 मिनट में, चीनी इलेक्ट्रिक कार Mega Minivan ने तोड़ा चार्जिंग स्पीड का रिकॉर्ड

Photo Credit: Li Auto

Mega minivan 521 KW की चार्जिंग रेट का सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Mega Minivan सिर्फ 10 मिनट 36 सेकंड में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो गई।
  • Li Auto Mega minivan की कीमत 83,000 डॉलर (लगभग 68,78,110 रुपये) है।
  • Li Auto Mega minivan 521KW की अधिकतम चार्जिंग रेट पर चार्ज हो सकती है।
विज्ञापन
चीनी इलेक्ट्रिक वाहन काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में चीनी सोशल मीडिया पर CarNewsChina की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिस पर हर कोई Li Auto Mega minivan की लाइटनिंग-फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में बात कर रहा है। यह फ्यूचरिस्टिक कार सीटिंग के लिए तीन रो प्रदान करती है। यहां हम आपको Li Auto Mega minivan की पावर और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Li Auto Mega minivan की कीमत और उपलब्धता


Li Auto Mega minivan की कीमत 83,000 डॉलर (लगभग 68,78,110 रुपये) है। यह इलेक्ट्रिक कार 1 मार्च से चीनी बाजार में आ रही है।


Li Auto Mega minivan की खासियतें


Li Auto चीन में प्रीमियम ईवी में लोकप्रिय नाम बनता जा रहा है, जिसने अब तक नए स्टैंडर्ड तैयार किए है। Mega Minivan की चार्जिंग कैपेसिटी इसका उदाहरण है। फास्ट-चार्जिंग स्टेशन पर एक डेमो में Mega Minivan सिर्फ 10 मिनट और 36 सेकंड में लगभग खाली (सिर्फ 10% से कम) से 80 प्रतिशत चार्ज हो गई। यह किसी कॉफी ब्रेक से भी कम है। आपको बात दें कि अब तक सबसे तेज फास्ट-चार्जिंग ईवी जैसे कि Kia EV6 है जो कि लगभग 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। आमतौर पर ईवी यूजर्स रात भर अपने वाहनों को चार्ज करते हैं, लेकिन ट्रैवल के दौरान चार्जिंग स्पीड सबसे ज्यादा मायने रखती है।

सबसे ज्यादा खास बात यह है कि Mega को इतने कम समय में कितनी पावर मिल रही है। टैंक में सिर्फ 68 किलोमीटर बाकि रहने से शुरुआत करते हुए और चार्ज होने के बाद 568 किलोमीटर की रेंज आ गई। यह लगभग 500 किलोमीटर की रेंज सिर्फ 10 मिनट में मिली। यह उपलब्धि चीन के बैटरी निर्माताओं में से एक CATL द्वारा सप्लाई की गई मेगा की बैटरी के चलते हुई है। मिनीवैन 521 किलोवाट की अधिकतम चार्जिंग रेट पर चार्ज हो सकती है जो कि मौजूदा Tesla की क्षमता से डबल से भी ज्यादा है। वहीं अमेरिका में कुछ चार्जिंग स्टेशन 350 किलोवाट तक की पेशकश कर रहे हैं और सिर्फ कुछ ही कारें हैं जो ऐसी पावर का फुल इस्तेमाल कर सकती हैं। चीन वाहन कैपेसिटी के मामले में टॉप पर होने के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी आगे है, जिसमें स्टेशन 500 किलोवाट या उससे ज्यादा पावर प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »