Komaki LY इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 18,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, जानें प्राइस, फीचर्स

Komaki LY सिंगल और डुअल दोनों बैटरी के विकल्पों में है। इसका सिंगल बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 85 किलोमीटर की रेंज देता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 22:06 IST
ख़ास बातें
  • Komaki LY सिंगल और डुअल दोनों बैटरी के विकल्पों में है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

यह डिस्काउंट सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Komaki ने अपने LY इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वास्तविक प्राइस 96,968 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस पर 18,968 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Komaki LY को इस डिस्काउंट के बाद 78,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है। 

Komaki LY सिंगल और डुअल दोनों बैटरी के विकल्पों में है। इसका सिंगल बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 85 किलोमीटर की रेंज देता है, जबकि डुअल बैटरी के साथ यह रेंज बढ़कर सिंगल चार्ज में लगभग 200 किलोमीटर हो जाती है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। इसे लगभग पांच घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, यह डिस्काउंट केवल सिंगल बैटरी वाले वेरिएंट के लिए है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए TFT स्क्रीन है। इसमें साउंड सिस्टम भी दिया गया है जो ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा LED लाइट्स, टर्न इंडिकेटर्स और टेललाइट जैसे फीचर हैं। इसे चेरी रेड, मेटल ग्रे और जेट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन गियर मोड - Eco, Sports और Turbo हैं। Komaki LY में 3,000 वॉट हब मोटर/38 AMP कंट्रोलर, पार्किंग असिस्ट और क्रूज कंट्रोल भी मिलते हैं। यह 60 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। कुछ महीने पहले हाल ही में Komaki ने TN 95 इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड वर्जन पेश किए थे। TN 95 का पहला वर्जन 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इसका प्राइस 1,31,035 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 180 किलोमीटर रेंज का भी विकल्प है। इसका प्राइस 1,39,871 रुपये का है। इसकी TFT स्‍क्रीन मेंनेविगेशन, वायरलेस कंट्रोल, कॉलिंग और साउंड सिस्‍टम कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। यह डुअल एलईडी हैंडलैंप के साथ है। TN 95 में तीन राइडिंग मोड - इको, स्पोर्ट्स और टर्बो है। इसमें डुअल डिस्‍क ब्रे‍क सिस्‍टम है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 किलोमीटर प्रति घंटा की है। 

Komaki Electric Division की डायरेक्टर, Gunjan Malhotra ने कहा, "हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का दायरा बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं और इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हमारे प्रोडक्ट्स बड़ी संख्या में कस्टमर्स की पहुंच में हों। LY इलेक्ट्रिक स्कूटर पर डिस्काउंट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अफोर्डेबल बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  2. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  3. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  4. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  6. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  7. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  8. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  9. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.