• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV के इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी Kia की हिस्सेदारी, EV9 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स

EV के इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी Kia की हिस्सेदारी, EV9 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स

ऑटोमोबाइल के इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी ने अगस्त में 2,55,481 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महाने की तुलना में 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

EV के इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी Kia की हिस्सेदारी, EV9 को मिल रहा जोरदार रिस्पॉन्स

कंपनी की की Niro EV और Soul EV के लिए भी मजबूत डिमांड मिल रही है

ख़ास बातें
  • भारत में भी Kia की बिक्री बढ़ रही है
  • इसकी नई Seltos की देश में बुकिंग 50,000 यूनिट्स से ज्यादा हो गई है
  • इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Motors की व्हीकल्स के इंटरनेशनल मार्केट में स्थिति मजबूत हुई है। कंपनी ने अगस्त में 2,55,481 यूनिट्स बेची हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महाने की तुलना में 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में Kia की ग्रोथ बहुत अच्छी रही है। कंपनी ने अगस्त में 15,900 से अधिक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

कंपनी की EV9 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी 2,250 यूनिट्स से अधिक का एक्सपोर्ट किया गया है। पिछले महीने EV6 की रिटेल सेल्स 7,479 यूनिट्स की रही। इसमें से 2,449 यूनिट्स की बिक्री अमेरिका में हुई है। Kia की Niro EV और Soul EV के लिए भी मजबूत डिमांड मिल रही है। इनका एक्सपोर्ट 7,000 यूनिट्स से अधिक का था। 

भारत में भी Kia की बिक्री बढ़ रही है। इसकी अपग्रेडेड मिड-साइज SUV Seltos की देश में बुकिंग 50,000 यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इसे दो महीने पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में इस आंकड़े तक यह सबसे तेजी से पहुंचने वाली कंपनी है। इस महीने Kia ने देश में Seltos की चार लाख यूनिट्स की डिलीवरी पूरी की है। इसकी कुल डिलीवरी 5,47,000 यूनिट्स हो गई है। कंपनी ने बताया कि इसके लिए प्रति दिन 800 से ज्यादा बुकिंग मिल रही हैं। इनमें से 77 प्रतिशत बुकिंग्स Seltos के टॉप-एंड वेरिएंट्स के लिए हैं। इसके अलावा कुल बुकिंग्स में से 47 प्रतिशत एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) वाले वेरिएंट्स के लिए हैं। इसका मुकाबला Hyundai की Creta से होता है। 

Kia का कहना है कि 40 प्रतिशत कस्टमर्स ने डीजल इंजन वाली Seltos के लिए बुकिंग कराई है। नई Seltos की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इसके प्रोडक्शन को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी के लिए Seltos सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। नई Seltos को तीन वेरिएंट्स - Tech Line, GT Line और X Line में उपलब्ध कराया गया है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव के साथ ही केबिन में भी सुधार किए गए हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। कंपनी ने इस SUV के अपग्रेडेड वर्जन में पैनोरैमिक सनरूफ, नए डिजाइन वाली ग्रिल और हेडलैम्प और पहले से पावरफुल 157 bhp के साथ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »