JSW ग्रुप लॉन्च कर सकता है EV के लिए अपना ब्रांड, चाइनीज कंपनियों से टाई-अप की कोशिश

JSW Group की चीन में बड़ी EV कंपनियों के साथ बातचीत हो रही है। इनमें Geely और BYD शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 21:00 IST
ख़ास बातें
  • JSW Group के पास MG Motor में लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • इसकी चीन में बड़ी EV कंपनियों के साथ बातचीत हो रही है
  • चीन की इन कंपनियों में Geely और BYD शामिल हैं

भारत में EV के मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की बड़ी हिस्सेदारी है

स्टील से लेकर एनर्जी तक के बिजनेस से जुड़े JSW Group की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए अपना ब्रांड लॉन्च करने की योजना है। JSW Group ने चीन की कुछ EV कंपनियों के साथ लाइसेंसिंग एग्रीमेंट या टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर के लिए बातचीत की है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक कारों और इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ एक फुल EV कंपनी बनाने की है। 

देश में JSW Group के पास MG Motor में लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह हिस्सेदारी MG Motor का मालिकाना हक रखने वाली चीन की SAIC से ली गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में JSW Group ग्रुप की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसकी चीन में बड़ी EV कंपनियों के साथ बातचीत हो रही है। इनमें Geely और BYD शामिल हैं। Geely के पास Volvo Cars का मालिकाना हक है और इसकी Lotus Cars में भी हिस्सेदारी है। 

देश में BYD पहले से अपने EV की बिक्री करती है। भारत में EV के मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स की बड़ी हिस्सेदारी है। इस वर्ष यह मार्केट लगभग 20 लाख यूनिट्स तक पहुंच सकता है। JSW Group की कंपनी JSW Green Mobility की योजना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें बनाने के लिए फैक्टरी लगाने की है। इस फैक्टरी में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। 

वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Vinfast भी जल्द भारत में बिजनेस शुरू कर सकती है। जनवरी में होने वाले Bharat Mobility Global Expo में यह देश के मार्केट के लिए अपने पहले EV को प्रदर्शित कर सकती है। Vinfast के पोर्टफोलियो में VF e34 और Vf7 SUV जैसे मॉडल शामिल हैं। इससे पहले कंपनी के कुछ मॉडल्स की टेस्टिंग को देखा गया था। यह अगले वर्ष की दूसरी छमाही में अपना बिजनेस लॉन्च कर सकती है। देश के मार्केट में चीन की BYD के बाद यह एंट्री करने वाली दूसरी पूरी तरह EV कंपनी होगी। Vinfast का पहला प्रोडक्ट VF e34 हो सकता है। यह देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की आगामी eVitara और Hyundai की Creta इलेक्ट्रिक को टक्कर देगा। इंटरनेशनल मार्केट में VF e34 की बिक्री की जा रही है। इस EV का 41.9 kWh बैटरी पैक 310 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.