Enco Air 5 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1 का सपोर्ट मिलता है।
Photo Credit: GizmoChina
Oppo Enco Air 5 में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।
Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स को कंपनी ने लेटेस्ट ऑडियो वियरेबल के रूप में लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स धांसू एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये 54 घंटे तक का सिंगल चार्ज बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इनमें 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। कंपनी ने इनमें 10 बैंड वाला कस्टम इक्वेलाइजर फीचर दिया है जिससे यूजर अपनी पसंद के अनुसार साउंड ट्यूनिंग कर सकता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स को कंपनी घरेलू मार्केट में पेश किया है। चीन में इनकी कीमत 199 युआन (लगभग 2800 रुपये) है। कंपनी ने इन्हें White, Black, और Purple कलर में पेश किया है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं।
Oppo Enco Air 5 में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। ये 10 बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स के साथ आते हैं। इसके साथ ही इनमें AAC और SBC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। ये धांसू एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं जो कि 52dB तक बताया गया है। इसके तहत ये 5000Hz तक की फ्रिक्वेंसी को कवर कर सकते हैं। इनमें ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप मिलता है। इसकी मदद से कॉल के दौरान ये यूजर की आवाज को बहुत क्लियर बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के बीच भी ये क्लियर वॉइस कॉलिंग का अनुभव दे सकते हैं।
Enco Air 5 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1 का सपोर्ट मिलता है। ये 47ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। बैटरी की बात करें तो इनमें 13 घंटे तक का प्लेबैक दिया गया है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ ये 54 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। क्विक चार्ज फीचर भी इनमें मिलता है। ये 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। कंपनी ने इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग भी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत