Motorola ने बीते साल अपना फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Motorola ने बीते साल अपना फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Motorola Razr 60 Ultra खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए Motorola Razr 60 Ultra पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Razr 60 Ultra का 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह फोन बीते साल मई में 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10,500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीब 30,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच की 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1224x2992 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 4 इंच की pOLED LTPO कवर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x1080 पिक्सल्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Razr 60 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Razr 60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फ्लिप फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई 7 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट