इलेक्ट्रिक वाहन पर छूट के लिए 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बजट जारी करेगी यहां की सरकार

लेटेस्ट घोषणा में सब्सिडी में इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री पर सब्सिडी देने पर विचार किए जाने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 19:35 IST
ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया के मुख्य अर्थशास्त्र मंत्री ने बुधवार को की घोषणा
  • 5 ट्रिलियन इंडोनेशियाई रुपिया EV सब्सिडी के लिए आवंटित करने की योजना
  • सब्सिडी में इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री को शामिल करने की भी प्लानिंग

भारत में भी कई इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी मिलती है

इंडोनेशिया में सरकार वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर तेजी से बढ़ने के लिए भरसर प्रयास कर रही है, जिसकी शुरुआत  निर्माताओं और ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए बड़ी सब्सिडी स्कीम जारी करने की तैयारी के साथ हो रही है। हाल ही में देश में एक वरिष्ठ मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार देश में कारखानों वाली फर्मों द्वारा बनाए गए ईवी के लिए 80 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया की छूट देने की योजना बना रही है और अब एक अन्य मंत्री ने अगले साल के बजट से करोड़ों रुपये की रकम EVs की सब्सिडी के लिए आवंटित करने की बात कही है। 

इंडोनेशिया के मुख्य अर्थशास्त्र मंत्री, एयरलांगगा हार्टर्टो ने बुधवार को एक समाचार सम्मेलन में जानकारी (Via TOI) दी कि इंडोनेशिया इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए अगले साल के बजट से 5 ट्रिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (करीब 2,260 करोड़ रुपये) आवंटित कर सकता है। हालांकि, सब्सिडी की डिटेल्स अभी भी पर्दे के पीछे रखी गई हैं।

बता दें कि बीते हफ्ते ही उद्योग मंत्री अगुस गुमीवांग कार्तसस्मिता ने कहा था कि देश में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री पर 80 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (करीब 4.24 लाख रुपये) की सब्सिडी मिलेगी। केवल फुली इलेक्ट्रिक कार ही नहीं, बल्कि यह स्कीम हाइब्रिड कारों और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों पर भी लागू हो सकती है। सरकार लागत को कवर करने के लिए रिटेलर्स को सब्सिडी देने की योजना बना रही है।

लेटेस्ट घोषणा में सब्सिडी में इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री पर सब्सिडी देने पर विचार किए जाने की बात भी कही गई है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि समाचार सम्मेलन में कहा, (अनुवादित) "हमें उम्मीद है कि इन प्रोत्साहनों के साथ, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार उद्योग बढ़ेगा।"
Advertisement

वहीं, एयरलांगगा ने कहा कि इंडोनेशिया 2025 में कुल कार बिक्री का 20% ईवी होने का लक्ष्य रखता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  6. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.