• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V30 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन 50 मेगापिक्‍सल के 4 कैमरा के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Vivo V30 Pro को इक्‍वाटोरियल ग्रीन और वॉल्‍केनिक ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • Vivo V30 Pro स्‍मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्‍च
  • भारत में भी लॉन्‍च होने वाला है यह स्‍मार्टफोन
  • 6.78 इंच का फुलएचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले है
विज्ञापन
Vivo V30 Pro Launched : स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने उसकी V सीरीज में एक नई डिवाइस Vivo V30 Pro को लॉन्‍च किया है। यह फोन इंडोनेशिया में लाया गया है और कुछ दिनों में भारत में भी पेश होने वाला है। Vivo V30 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 2800 निट्स है। नए वीवो फोन में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और प्रमुख फीचर्स।  
 

Vivo V30 Pro Price 

Vivo V30 Pro को इक्‍वाटोरियल ग्रीन और वॉल्‍केनिक ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 89,99,000 इंडोनेशियन रुपए हैं, जो करीब 47,550 रुपये होती है। यह सिर्फ 12GB + 512GB मॉडल में आया है और प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है। इंडोनेशिएन मॉडल के दाम के आधार पर यह आंका जा सकता है कि भारत में यह डिवाइस 45 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्‍च हो सकती है।
 

Vivo V30 Pro Specifications, features  

Vivo V30 Pro में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह 2800×1260 पिक्‍सल रेजॉलूशन पेश करता है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट है। 

वीवो ने इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया है। 12 जीबी उसके साथ जोड़ी गई है और स्‍टोरेज 512GB है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है। 

Vivo V30 Pro में 50MP का मेन रियर कैमरा है। यह सोनी का IMX920 सेंसर है, जो OIS, LED flash जैसी खूबियों से पैक है। इसके अलावा, 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड सेंसर इस फोन में दिया गया है। तीसरे कैमरे के रूप में 50 एमपी का टेलीफोटो कैमरा इस फोन में है और सेल्‍फी के लिए भी 50 एमपी का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Vivo V30 Pro में 5000mAh की बैटरी है। यह 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में USB Type-C पोर्ट,  5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.3, GPS भी हैं। फोन का वजन 188 ग्राम है और यह इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »