• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 1 हजार किलोमीटर रेंज के साथ आएगा चीन का इलेक्ट्रिक ट्रक IAT T Mad, Tesla Cybertruck को देगा टक्कर!

1 हजार किलोमीटर रेंज के साथ आएगा चीन का इलेक्ट्रिक ट्रक IAT T-Mad, Tesla Cybertruck को देगा टक्कर!

IAT T-Mad इलेक्ट्रिक ट्रक की रेंज 621 मील यानी कि 1 हजार किमी है। टेस्ला साइबरट्रक से तुलना किया जा रहा कॉन्सेप्ट-वाइल्ड इलेक्ट्रिक ट्रक चीनी सड़कों पर आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

1 हजार किलोमीटर रेंज के साथ आएगा चीन का इलेक्ट्रिक ट्रक IAT T-Mad, Tesla Cybertruck को देगा टक्कर!
ख़ास बातें
  • IAT अपना नया इलेक्ट्रिक ट्रक IAT T-Mad लेकर आ रही है।
  • IAT T-Mad को पहली बार बीते साल हुए Guangzhou Auto Show में दिखाया गया था।
  • IAT T-Mad इलेक्ट्रिक ट्रक की रेंज 621 मील यानी कि 1 हजार किमी है।
विज्ञापन
चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी IAT, Tesla Cybertruck को टक्कर देने के लिए अपना नया इलेक्ट्रिक ट्रक IAT T-Mad लेकर आ रही है। IAT T-Mad को चीन में शोकेस किया गया था। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की रेंज 621 मील यानी कि 1 हजार किमी है। टेस्ला साइबरट्रक से तुलना किया जा रहा कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक ट्रक आने वाले समय में चीनी सड़कों पर आकर्षण का केंद्र बन सकता है। आइए IAT के इस नए इलेक्ट्रिक ट्रक T-Mad के बारे में विस्तार से जानते हैं।

IAT T-Mad को पहली बार बीते साल हुए Guangzhou Auto Show में दिखाया गया था। दमदार रोड प्रेजेंस के साथ यह एक बड़ा पिकअप ट्रक है। डाइमेंशन की बात की जाए तो यह काफी हद तक टेस्ला साइबरट्रक जैसा है लेकिन एक इसके व्हीलबेस 142.9 इंच के छोटे हैं। वहीं यह टेस्ला के ट्रक से चौड़ाई और लंबाई में भी अधिक है। हालांकि अभी तक Tesla  Cybertruck भी जारी नहीं किया गया है।

Gizmochina के मुताबिक, डिजाइन की बात की जाए तो T-Mad में एक फ्यूचरिस्टिक साइंस-फाई एक्सटीरियर डिजाइन दिया गया है। इस ट्रक के फ्रंट एंड में फुल चौड़ाई वाली एलईडी लाइट्स दी गई हैं। टी-मैड में एक फ्रंट ग्रिल भी नहीं है, वहीं ब्लैक प्लास्टिक वाला बम्पर दो टो हुक के साथ लगा हुआ है। इस चार डोर वाले इलेक्ट्रिक ट्रक में रियर सुसाइड डोर हैं जबकि केबिन को कई तरीकों से कॉन्फिगर कर सकते हैं। T-Mad की इलेक्ट्रिक मोटर और इसका बैटरी पैक भी काफी दिलचस्प होने वाला है।

इंटीरियर की बात की जाए तो T-Mad के केबिन में एक बड़ी लाउंज जैसी कुर्सी और तीन छोटी घूमने वाली सीट्स दी गई हैं। बड़ी कुर्सी रियर में दी गई है और ड्राइवर केबिन के सेंटर में बैठता है। हालांकि T-Mad को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, जिनके आने के बाद ही इस इलेक्ट्रिक ट्रक के बारे में पूरी तरह से खुलासा होगा।

IAT T-Mad के लिए प्रोडक्शन के बारे में भी कोई साफ जानकारी नहीं है। इस ट्रक की न्यूनतम रेंज 497 मील (800 किमी) हो सकती है, जिसे बढ़ाकर 621 मील यानी कि 1000 किमी किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक ट्रक की कीमत के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि पहले Tesla अपना इलेक्ट्रिक ट्रक लेकर आती है या फिर IAT इसमें बाजी मार जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Concept Electric Truck, Tesla, Tesla Cybertruck, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »