• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 800Km रेंज वाले Tesla Cybertruck को मिलीं लॉन्च से पहले ही 15 लाख से ज्यादा प्री बुकिंग!

सिंगल चार्ज में 800Km रेंज वाले Tesla Cybertruck को मिलीं लॉन्च से पहले ही 15 लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग!

Tesla Cybertruck एक इलेक्ट्रिक फोरव्हीलर है, इसलिए इसकी टॉ करने की कैपिसिटी की तुलना पेट्रोल, डीजल वाले ट्रकों से नहीं की जा सकती है

सिंगल चार्ज में 800Km रेंज वाले Tesla Cybertruck को मिलीं लॉन्च से पहले ही 15 लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग!

Tesla Cybertruck को कंपनी ने 2019 में पेश किया था।

ख़ास बातें
  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक को 15 लाख लोग प्रीबुक कर चुके हैं।
  • ट्रक की कीमत के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
  • यह 4.5 सेकंड से कम समय में 0 से 97km प्रति घंटे की स्पीड ले सकता है।
विज्ञापन
टेस्ला के साइबर ट्रक (Tesla Cybertruck) को ग्राहकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। लगभग तीन साल पहले कंपनी ने इस व्हीकल की घोषणा की थी। अभी तक इसकी बुकिंग लाखों में हो चुकी है जिसने हाल ही में नया मील का पत्थर पार किया है। टेस्ला साइबर ट्रक अपने डिजाइन को लेकर काफी आकर्षित करता है। इसका लुक 90 के दशक की साइ-फाइ फिल्मों के जैसा है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसमें डुअल मोटर ट्रिम और ट्राई मोटर ट्रिम का ऑप्शन मिलता है। डुअल मोटर के साथ यह सिंगल चार्ज में लगभग 483 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। वहीं, ट्राई मोटर ट्रिम के साथ यह 800 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। 

Tesla Cybertruck की प्री-बुकिंग जोरों पर है। ट्रक को अब तक 15 लाख लोगों ने प्री बुक कर लिया है। कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग कीमत 100 डॉलर (लगभग 8,000 रुपये) रखी है। साइबर ट्रक को 2019 में पेश किया गया था। पहले हफ्ते में ही ट्रक को 2 लाख 50 हजार लोगों ने प्रीबुक कर लिया था। अब इलेक्ट्रेक की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रक को 15 लाख लोग प्रीबुक कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक यह बनकर तैयार नहीं हुआ है, जिसमें अभी और समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि इस ट्रक की डिलीवरी कंपनी 2023 की पहली तिमाही में शुरू कर सकती है। 2019 के बाद से इसकी प्रीबुकिंग लगातार जारी है। 

ट्रक की कीमत के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। क्योंकि कंपनी का कहना है कि फाइनल कॉस्ट व्हीकल के तैयार हो जाने बाद ही बताई जा सकती है। इसकी पावर और रेंज की बात करें तो टेस्ला के इस साइबरट्रक में डुअल मोटर ट्रि दिया गया है। यह सिंगल चार्ज में लगभग 483 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है। इसके लिए कहा गया है कि यह 4.5 सेकंड से कम समय में 0 से 97 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकता है। व्हीकल की टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा है बताई गई है।

Tesla Cybertruck एक इलेक्ट्रिक फोरव्हीलर है, इसलिए इसकी टॉ करने की कैपिसिटी की तुलना पेट्रोल, डीजल वाले ट्रकों से नहीं की जा सकती है। फिर भी, कंपनी का कहना है कि यह 10,000 पाउंड (4536 किलोग्राम) तक का वज़न खींचकर ले जा सकता है। वहीं, ट्राई मोटर ट्रिम सिंगल चार्ज में 800 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रिम 0-97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 2.9 सेकंड में पकड़ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »