Tesla के Cybertruck को मिल रही है बंपर बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 483 किलोमीटर!

Tesla Cybertruck का कॉन्सेप्ट वर्ज़न 2019 में पहली बार पेश किया गया था। टेस्ला इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है।

Tesla के Cybertruck को मिल रही है बंपर बुकिंग, सिंगल चार्ज में चलेगी 483 किलोमीटर!

Tesla Cybertruck को तीन ट्रिम में पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Tesla ने 2019 में दिखाया था अपना Cybertruck का कॉन्सेप्ट
  • 2022 में प्रोडक्शन और बिक्री शुरू होने की आशंका
  • 39,990 डॉलर की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा यह इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक
विज्ञापन
एलन मस्क की कंपनी Tesla ने 2019 में अपना इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक Cybertruck दुनिया के सामने पेश किया था। उस समय यह ट्रक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था और अभी तक यह प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध है। अभी तक इसके प्रोडक्शन (उत्पादन) और सेल को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, Cybertruck को जबरदस्त बुकिंग मिल रही है। मई के अंत तक, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) को कथित तौर पर 10 लाख बुकिंग मिल चुकी थी। इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी Cybertruck की डिलीवरी अगले साल से शुरू करेगी।

Elon Musk की कंपनी Tesla की खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट TESLARATI ने एक ऑनलाइन Cybertruck रिजर्वेशन ट्रैकर का हवाला देते हुए बताया कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को मई के अंत तक 10 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थी। टेस्ला साइबरट्रक के कुल तीन मॉडल हैं और रिपोर्ट के अनुसार, इसके डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल को सबसे ज्यादा बुकिंग मिली है। साइबरट्रक का यह ट्रम सिंगल चार्ज में लगभग 483 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और 4.5 सेकंड से कम समय में 0-96 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। क्योंकि यह इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है, इसलिए इसकी टो करने की क्षमता भी बहुत है। कंपनी का दावा है कि यह 10,000 पाउंड (4536 किलोग्राम) तक का वज़न खींच सकता है। इसकी कीमत 49,990 डॉलर (लगभग 37.15 लाख रुपये) होगी। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वेरिएंट को 48% बुकिंग मिली है, जबकि इसके Tri-Motor मॉडल को  44.5% लोगों द्वारा बुक किया गया है। सबसे कम बुकिंग (7.5%) इसके सिंगल मोटर बिल्ड को मिली है, जिसकी कीमत 39,990 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) है। टेस्ला ने कहा है कि साइबरट्रक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद के एक साल बाद 2022 के अंत में वह इस वाहन का उत्पादन करेगी।

रिपोर्ट का कहना है कि Cybertruck की बुकिंग Ford के F-150 Lightning इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक की घोषणा के बाद ज्यादा तेज़ी से बढ़ी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोग फोर्ड की इलेक्ट्रिक एसयूवी के स्पेसिफिकेशन्स के सामने आने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन यदि इसकी तुलना Tesla के Cybertruck से की जाए, तो स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिहाज से साइबरट्रक बेहतर विकल्प दिखाई देता है। निश्चित तौर पर, साइबरट्रक का डिज़ाइन भी आधुनिक और काफी हटके है।

टेस्ला साइबरट्रक का कॉन्सेप्ट वर्ज़न 2019 में पहली बार पेश किया गया था। टेस्ला इस इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है और जैसा कि रिपोर्ट में बताया गया है, कंपनी इसे अगले साल किसी भी समय लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »