कार्बन इमिशन घटाने के लिए Tata Nexon EV का इस्तेमाल करेगी वायुसेना 

इन इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल वायुसेना की दिल्ली NCR में मौजूद यूनिट्स में किया जाएगा। इनकी परफॉर्मेंस का आकलन करने के बाद इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 19:00 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए वायुसेना चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगाएगी
  • केंद्र सरकार एनवायरमेंट के अनुकूल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा दे रही है
  • भारतीय सेना ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने की योजना बनाई है

भारतीय सेना ने भी चुनिंदा यूनिट्स के लिए EV खरीदने का फैसला किया है

केंद्र सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने की योजना के तहत भारतीय वायुसेना ने टाटा मोटर्स की Nexon EV को अपने व्हीकल्स के बेड़े में शामिल किया है। एयर चीफ मार्शल V R Chaudhari ने 12 इलेक्ट्रिक कारों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन कारों का इस्तेमाल वायुसेना की दिल्ली NCR में मौजूद यूनिट्स में किया जाएगा। 

डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "वायुसेना ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए ई-व्हीकल्स से जुड़ा इकोसिस्टम भी तैयार किया जा रहा है। इसमें वायुसेना की यूनिट्स में चार्जिंग स्टेशंस लगाना शामिल है। भारतीय सेना के साथ वायुसेना भी इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक कारों को खरीद कर रही है। इससे एनवायरमेंट के अनुकूल ट्रांसपोर्टेशन के उद्देश्य को पूरा किया जा सकेगा।" 

भारतीय सेना ने भी चुनिंदा यूनिट्स के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) खरीदने का फैसला किया है। यह कार्बन इमिशन घटाने की केंद्र सरकार की पॉलिसी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम होगा। सेना की चुनिंदा यूनिट्स में 25 प्रतिशत लाइट व्हीकल्स, 38 प्रतिशत बसों और 48 प्रतिशत मोटरसाइकिलों को EV से बदला जाएगा। हाल ही में अधिकारियों ने बताया था कि EV को शामिल करने की योजना को फाइनल करने से पहले व्हीकल्स से जुड़ी सेना की जरूरत और दुर्गम स्थानों पर इनके इस्तेमाल जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा। सेना की यूनिट्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े इकोसिस्टम में मदद के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स जैसे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाएगी। एक अधिकारी ने कहा था, "EV चार्जिंग स्टेशंस में कम से कम एक फास्ट चार्जर और दो से तीन स्लो चार्जर होंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सर्किट केबल्स और पर्याप्त लोड क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर्स को रखा जाएगा।" सेना जल्द ही 60 इलेक्ट्रिक बसों का शुरुआती टेंडर जारी करेगी। 

कुछ महीने पहले सेना ने डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ा प्रेजेंटेशन दिया था। इसमें टाटा मोटर्स और रिवोल्ट मोटर जैसी कंपनियों ने अपने EV के बारे में जानकारी दी थी। सेना के बेड़े में देश में निर्मित नया आर्मर्ड व्हीकल Kalyani M4 शामिल किया गया है। Bharat Forge ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान के लिए सेना को इस व्हीकल की 16 यूनिट्स भेजी हैं। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट आर्मर्ड पर्सोनल कैरियर है। कंपनी का दावा है कि इस व्हीकल में सवार लोगों को ग्रेनेड ब्लास्ट जैसे खतरों से सुरक्षा मिलती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.