Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन

इस ऑप्शन में Creta Electric का शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इसके साथ कस्टमर्स को बैटरी के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का सब्सक्रिप्शन देना होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 19:38 IST
ख़ास बातें
  • ह्युंडई ने इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस का विकल्प दिया है
  • इस विकल्पम में Creta Electric का शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये का होगा
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक उपलब्ध हैं

इस इलेक्ट्रिक SUV का नए विकल्प के साथ शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा

देश में कारों के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Hyundai ने अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक को खरीदने के लिए नए विकल्प की पेशकश की है। इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प को उपलब्ध कराया गया है। इसमें Creta Electric का शुरुआती प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का होगा। इसके साथ कस्टमर्स को बैटरी के लिए 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर का सब्सक्रिप्शन देना होगा। 

हाल के महीनों में कुछ अन्य EV मेकर्स ने भी अपने व्हीकल्स  को खरीदने के लिए BaaS का विकल्प दिया है। ह्युंडई ने कहा है कि इस विकल्प से EV को खरीदने की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें होम चार्जर वेरिएंट्स के लिए स्टैंडर्ड के तौर पर 7.4 KW का वॉल बॉक्स चार्जर शामिल है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक SUV के सभी वेरिएंट्स में साइड फुट स्टेप दिया जाएगा। 

Advertisement

क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV का 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देता है। इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इस फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इसका फ्रेम काफी मजबूत है। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 भी है। हाल ही में Crisil Ratings की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.