Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स

Honda QC3 का प्राइस 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज लगभग 145 किलोमीटर की है। इसमें सीट के नीचे 30 लीटर से अधिक की स्टोरेज है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 21:20 IST
ख़ास बातें
  • Honda QC3 में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का है
  • Honda QC3 की IDC रेंज लगभग 145 किलोमीटर की है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज लगभग 145 किलोमीटर की है

भारत में टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Honda Motorcycle and Scooter (HMSI) ने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। देश में कंपनी का यह तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Honda QC3 का प्राइस 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज लगभग 145 किलोमीटर की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Honda QC3 में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Pearl Precious White, Pearl Siren Blue, Matt Photon Grey Metallic और Pearl Shallow Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री दिल्ली, आगरा, सूरत, कोल्लम और कटक में Honda RedWing की डीलरशिप्स के जरिए की जाएगी। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कनेक्टेड फीचर्स के साथ है। इसके डिस्प्ले में व्हीकल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी और इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी सहित इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्मार्ट फंक्शंस के लिए सपोर्ट होगा। इसकी बैटरी को लगभग घंटे में शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 30 लीटर से अधिक की स्टोरेज है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ के अलावा कॉल और SMS अलर्ट्स मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। Honda QC3 का मुकाबला TVS Motor के iQube, Bajaj Auto के Chetak इलेक्ट्रिक और Ather के Rizta से होगा। 

HMSI के पास Activa e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी मौजूद हैं। Activa e का शुरुआती प्राइस 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। QC1 का शुरुआती प्राइस 90,022 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक में LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स के साथ ही नेवेगिशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.