150KM रेंज के साथ Gogoro CrossOver इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, ऑफ रोड की तगड़ी साथी

CrossOver का पावर आउटपुट 7.0kW है, जबकि CrossOver S का पावर आउटपुट 7.6kW है।

150KM रेंज के साथ Gogoro CrossOver इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, ऑफ रोड की तगड़ी साथी

Photo Credit: Gogoro

Gogoro CrossOver की रेंज 150 किमी है।

ख़ास बातें
  • CrossOver का पावर आउटपुट 7.0kW और CrossOver S का पावर आउटपुट 7.6kW है।
  • Gogoro CrossOver का ग्राउंड क्लीयरेंस 14.2cm है।
  • Gogoro CrossOver 150 किमी की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
Gogoro ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Gogoro CrossOver को लॉन्च कर दिया है, जिसे टू-व्हील इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। यह ई-बाइक सभी जगहों के लिए तैयार की गई है। CrossOver का डिजाइन काफी अलग है। इस पहली टू-व्हील एसयूवी में स्टोरेज के लिए उचित स्पेस दिया गया है, जिससे इसका इस्तेमाल काफी कार्यों के लिए हो सकता है। यहां हम आपको Gogoro CrossOver के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Gogoro CrossOver की कीमत और उपलब्धता


फिलहाल Gogoro ने CrossOver इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि इनकी जानकारी जल्द ही सामने आ सकती है।


Gogoro CrossOver की पावर और रेंज


नई ई-बाइक को दो वेरिएंट CrossOver और CrossOver S उतारा गया है। पावर और रेंज की बात करें तो CrossOver का पावर आउटपुट 7.0kW है, जबकि CrossOver S का पावर आउटपुट 7.6kW है। ये दोनों बाइक 60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती हैं। रेंज के मामले में ये एक बार फुल चार्ज होकर 30 किमी प्रति घंटे की औसत स्पीड के साथ 150 किमी की दूरी तय कर सकती है। इसलिए Gogoro CrossOver एक काफी पावरफुल बैटरी सेटअप के साथ एक दमदार ड्राइवट्रेन प्रदान करता है। 


Gogoro CrossOver के फीचर्स


Gogoro CrossOver अपने डिजाइन और फॉर्म फैक्टर के साथ कंफर्ट, पावर और वास्तविक्ता प्रदान करती है। Gogoro CrossOver की चेसिस को ऑफर रोड इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 14.2cm है। इलेक्ट्रिक स्कूटर का कस्टमाइजेबल लगैज सिस्टम इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह सामान ले जाना होता है। स्टोरेज में स्टील फ्रेम हैं जो स्कूटर के रियर पार्ट को ट्यूबलर फ्रेम के साथ कवर करते हैं। इस ई-बाइक में LED हेडलाइट और रिमूवेबल स्प्लिट पैसेंजर सीट के अंदर कॉम्पैक्ट लगैज रेक दिया गया है। Gogoro का कहना है कि ऐसे 25 प्वाइंट हैं जिनके जरिए कार्गो को ई-स्कूटर से जोड़ा जा सकता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »