Elon Musk ने दी ग्लोबल इकोनॉमी के लिए मुश्किलों की चेतावनी, Tesla पर भी होगा असर

मस्क ने बताया कि कंपनी अपने व्हीकल्स का विज्ञापन देने की कोशिश करेगी, जो पहले नहीं किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मई 2023 21:40 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला का मॉडल Y दुनिया भर में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन सकता है
  • कंपनी के सायबरट्रक पिकअप की डिलीवरी भी जल्द शुरू की जा सकती है
  • हाल के महीनों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाए गए हैं

हाल ही में मस्क ने कहा था कि प्रॉफिट के बजाय कंपनी सेल्स में बढ़ोतरी को प्रायरिटी देगी

बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव, Elon Musk ने कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी के लिए अगले 12 महीने मुश्किल होंगे। उनका कहना था कि टेस्ला पर भी इसका असर होगा। मस्क ने बताया कि कंपनी अपने व्हीकल्स का विज्ञापन देने की कोशिश करेगी, जो पहले नहीं किया गया है। 

मस्क ने कंपनी की वार्षिक शेयरहोल्डर मीटिंग में कहा कि टेस्ला का मॉडल Y दुनिया भर में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन सकता है। टेस्ला के सायबरट्रक पिकअप की डिलीवरी भी जल्द शुरू की जा सकती है। मस्क ने बताया, "हम अपने व्हीकल्स के लिए विज्ञापन देने की कोशिश करेंगे और इसका असर देखा जाएगा।" उनका कहना था, "ग्लोबल इकोनॉमिक स्थिति से टेस्ला अलग नहीं है। मेरा अनुमान है कि अगले 12 महीने मैक्रोइकोनॉमिक लेवल पर मुश्किल हो सकते हैं।" पिछले महीने मस्क ने कहा था कि प्रॉफिट के बजाय कंपनी सेल्स में बढ़ोतरी को प्रायरिटी देगी। 

हाल के महीनों में टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज में कटौती की गई है। इससे कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ा है। टेस्ला के स्टाफ को भेजी एक ईमेल में मस्क ने कहा कि उनकी स्वीकृति के बिना कंपनी कोई नई हायरिंग नहीं कर सकती। इसके साथ ही उन्होंने एग्जिक्यूटिव्स से हायरिंग के लिए निवेदन जमा करने से पहले सतर्कता से सोचने के लिए भी कहा है। टेस्ला को भारत में अपने कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग की संभावना दिख रही है। कंपनी के कुछ सीनियर एग्जिक्यूटिव्स इसे लेकर इस सप्ताह केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। 

Bloomberg ने इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट में बताया है कि टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स इलेक्ट्रिक कारों के लिए कंपोनेंट्स की देश से सोर्सिंग के बारे में सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इससे पहले अधिक इम्पोर्ट टैक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार की मस्क आलोचना कर चुके हैं। सरकार ने टेस्ला से चीन में बनी इलेक्ट्रिक कारों को भारत में नहीं बेचने को कहा था। सूत्रों ने कहा कि टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स सरकार से दोबारा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैक्स घटाने का निवेदन भी कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.