एलन मस्क को बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट

डिमांड घटने के कारण टेस्ला के चीन में शंघाई के अपने प्लांट में प्रोडक्शन में कटौती करने की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयर्स में भारी बिकवाली हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 22:15 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला का शेयर दो वर्ष से अधिक में अपने सबसे निचले स्तर पर चला गया है
  • कंपनी के लिए चीन बड़े मार्केट्स में से एक है
  • ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

कंपनी का शेयर मंगलवार को 11.4 प्रतिशत गिरा था

दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla के शेयर प्राइस में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इससे कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk को बड़ा झटका लगा है। डिमांड घटने के कारण टेस्ला के चीन में शंघाई के अपने प्लांट में प्रोडक्शन में कटौती करने की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयर्स में भारी बिकवाली हुई। 

टेस्ला का शेयर दो वर्ष से अधिक में अपने सबसे निचले स्तर पर चला गया है। कंपनी का शेयर मंगलवार को 11.4 प्रतिशत गिरा था। यह आठ महीनों में इस शेयर में एक दिन की सबसे अधिक गिरावट है। मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को टेकओवर करने के बाद से इनवेस्टर्स को यह आशंका है कि वह टेस्ला को अनदेखा कर रहे हैं। मस्क ने ट्वि्टर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इस डील के लिए उन्होंने भारी कर्ज लेने के साथ ही टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा भी बेचा है। इससे भी कंपनी के शेयर प्राइस पर प्रेशर बढ़ा है। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से भी टेस्ला की बिक्री पर असर हो सकता है। कंपनी के लिए चीन बड़े मार्केट्स में से एक है। 
Advertisement

हाल ही में टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क को कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर हटाने की डिमांड की थी। कंपनी में  Koguan के लगभग 2.27 करोड़ शेयर हैं, जिनकी वैल्यू तीन अरब डॉलर से अधिक की है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से वह टेस्ला पर कम ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले Koguan को मस्क का समर्थक माना जाता था। हालांकि, वह अब मस्क के स्थान पर नए CEO की नियुक्ति चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मस्क ने टेस्ला को अकेला छोड़ दिया है और कंपनी का कोई वर्किंग CEO नहीं है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि टेस्ला के इनवेस्टर्स के लिए मस्क एक विलेन बन गए हैं। कंपनी के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं लेकिन ट्विटर पर मस्क के अधिक ध्यान देने से टेस्ला के ब्रांड को नुकसान हो रहा है। पिछली कुछ तिमाहियों से इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टेस्ला गिरकर दूसरे स्थान पर आ गई है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.