• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Elon Musk से नाराज Tesla के इनवेस्टर्स, Twitter के बजाय EV कंपनी पर ध्यान देने की नसीहत

Elon Musk से नाराज Tesla के इनवेस्टर्स, Twitter के बजाय EV कंपनी पर ध्यान देने की नसीहत

टेस्ला के हेड Elon Musk पिछले कई महीनों से माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter से लेकर स्पेस ट्रैवल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे वेंचर्स पर फोकस कर रहे हैं

Elon Musk से नाराज Tesla के इनवेस्टर्स, Twitter के बजाय EV कंपनी पर ध्यान देने की नसीहत

इस वर्ष कंपनी के शेयर में 128 प्रतिशत की जोरदार तेजी आई है

ख़ास बातें
  • कंपनी के इनवेस्टर्स ने टेस्ला के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ने को रिस्क बताया
  • EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला का पहला स्थान है
  • इसके राइवल्स की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है। टेस्ला के हेड Elon Musk पिछले कई महीनों से माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter से लेकर स्पेस ट्रैवल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे वेंचर्स पर फोकस कर रहे हैं। इससे टेस्ला के इनवेस्टर्स नाराज हैं और उन्होंने मस्क को EV कंपनी पर ध्यान देने की सलाह दी है। 

 Bloomber की रिपोर्ट में Markets Live Pulse सर्वे के हवाले से बताया गया है कि इस सर्वे में शामिल हुए 54 प्रतिशत लोगों ने टेस्ला के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ने को बड़ा रिस्क बताया। इसके अलावा 26 प्रतिशत लोगों का कहना था कि मस्क का व्यवहार और उनके फैसले टेस्ला के शेयरहोल्डर्स के लिए चिंता का कारण हैं। टेस्ला के प्रॉफिट मार्जिन में कमी आई है। इस सर्वे में लगभग 67 प्रतिशत लोगों का कहना था कि मस्क को टेस्ला पर अधिक ध्यान देना चाहिए। हालांकि, इस वर्ष टेस्ला के शेयर में 128 प्रतिशत की जोरदार तेजी आई है। इसके पीछे टेक सेक्टर की बड़ी कंपनियों में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ना और मस्क का जल्द फुली ऑटोनॉमस व्हीकल्स लॉन्च करने की घोषणा करना जैसे कारण हैं। 

EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला का पहला स्थान है। हालांकि, इसके राइवल्स की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। चीन की BYD ने दूसरी तिमाही में 3,52,163 EV की डिलीवरी की है। टेस्ला के लिए यह आंकड़ा 4,66,140 यूनिट्स का रहा, जो कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है। इसके बावजूद एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी की यह बढ़त जल्द समाप्त हो सकती है क्योंकि राइवल्स के हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ ही अमेरिका में सरकार की नई पॉलिसी से अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इस सेगमेंट में अपने व्हीकल लॉन्च कर सकती हैं। 

टेस्ला ने भारत में फैक्टरी लगाने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है। कंपनी की फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की होगी। कंपनी की भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज 20 लाख रुपये से शुरू हो सकते हैं। टेस्ला की योजना भारत को एक्सपोर्ट के लिए बेस बनाने की भी है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मस्क की अमेरिका में मीटिंग हुई थी। इसके बाद मस्क ने कहा था कि वह जितना जल्द हो सके भारत में इनवेस्टमेंट करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना था, "दुनिया में किसी बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि टेस्ला जल्द भारत में आएगी।" 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »