इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर मिलेगा कम प्राइस का बेनेफिट, सरकार जारी रखेगी सब्सिडी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जुलाई में 1.93 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। इस सेगमेंट में TVS Motor ने अपना टॉप रैंक बरकरार रखा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 23:55 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
  • पिछले महीने इस सेगमेंट में 1.93 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान है

पिछले महीने इस मार्केट में 1.93 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स को चलाने का खर्च कम होना और इन पर सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी है। केंद्र सरकार ने PM E-DRIVE स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी की समयसीमा को बढ़ाने का फैसला किया है। इससे इस मार्केट में बिक्री बढ़ाने के साथ ही मैन्युफैक्चरिंग के इकोसिस्टम को भी मजबूती मिलेगी। 

मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि PM E-DRIVE स्कीम को 31 मार्च, 2028 तक बढ़ाया गया है। इस स्कीम पर लगभग 11,900 करोड़ रुपये का कुल खर्च किया जाएगा। इस स्कीम का उद्देश्य EVs की संख्या बढ़ाना, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और EV की मैन्युफैक्चरिंग के इकोसिस्टम को मदद देना है। PM E-DRIVE स्कीम के संशोधित प्रावधानों के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए 2,500 रुपये प्रति किलोवॉट आवर का इंसेंटिव मिलेगा। यह इंसेंटिव प्रति व्हीकल अधिकतर 5,000 रुपये का होगा। 

इस स्कीम के तहत सब्सिडी के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का अधिकतम प्राइस 1.5 लाख रुपये तय किया गया है। इस स्कीम में सब्सिडी के लिए 45,79,120 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लिमिट होगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रति kWh इंसेटिव की व्हीकल की कॉस्ट में कमी के आधार पर समीक्षा की जा सकती है। यह इंसेंटिव निर्धारित रकम या व्हीकल के एक्स-फैक्टरी प्राइस के 15 प्रतिशत, इनमें से जो भी कम हो, का होगा। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जुलाई में 1.93 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है। इस सेगमेंट में TVS Motor ने अपना टॉप रैंक बरकरार रखा है। Ola Electric और Ather Energy की सेल्स में गिरावट हुई है। पिछले महीने TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto का दूसरा रैंक है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.