• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 100 Km रेंज वाले e Sprinto Roamy, Rapo इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुए लॉन्च, कीमत Rs. 55,000 से शुरू

100 Km रेंज वाले e-Sprinto Roamy, Rapo इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुए लॉन्च, कीमत Rs. 55,000 से शुरू

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई समानताए हैं, जैसे रिमोट लॉक/अनलॉक, इंजन किल स्विच/चाइल्ड लॉक/पार्किंग मोड आदि।

100 Km रेंज वाले e-Sprinto Roamy, Rapo इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुए लॉन्च, कीमत Rs. 55,000 से शुरू
ख़ास बातें
  • e-sprinto Roamy और Rapo दोनों ई-स्कूटर की रेंज 100 Km प्रति चार्ज है
  • दोनों की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है
  • दोनों ही स्कूटर में कई फीचर्स एक समान हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ई-स्प्रिंटो (e-Sprinto) ने हाल ही में अपने Roamy और Rapo ई-स्कूटर को भारत में लॉन्च किया, जो सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करते हैं। डिजाइन में अंतर के साथ दोनों ई-स्कूटर आपस में कई स्पेसिफिकेशन्स को शेयर करते हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमोट लॉक/अनलॉक, रिमोट स्टार्ट, पार्किंग मोड और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा, इन ई-स्कूटरों में डिजिटल कलर डिस्प्ले मिलता है।

e-Sprinto Raomy की भारत में कीमत 55,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और Rapo इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 63,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इच्छुक ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट पर इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक कर सकते हैं या अपने नजदीकी ई-स्प्रिंटो डीलरशिप पर जा सकते हैं। ये पांच कलर ऑप्शन - रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे और व्हाइट में उपलब्ध हैं।

शुरुआत Roamy इलेक्ट्रिक स्कूटर से करें, तो इसमें 250W BLDC हब मोटर मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। सस्पेंशन के लिए, ई-स्प्रिंटो रोमी टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक फ्रंट सस्पेंशन और थ्री-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन से लैस आता है। ई-स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक भी है और इसकी लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम है।

वहीं, Rapo ई-स्कूटर भी 250W BLDC हब मोटर से लैस है। इसकी टॉप स्पीड भी Roamy के समान 25 किमी प्रति घंटा है। फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक है और रियर में थ्री-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा, इसमें 12 इंच का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 10 इंच का रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। रापो की लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम है।

दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई समानताए हैं, जैसे रिमोट लॉक/अनलॉक, इंजन किल स्विच/चाइल्ड लॉक/पार्किंग मोड आदि।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: e sprinto, e sprinto Electric Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »