• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • चीन ने भारत के EV हब बनने की रफ्तार पर लगाया ब्रेक! रोकी इस खास EV कम्पोनेंट की सप्लाई

चीन ने भारत के EV हब बनने की रफ्तार पर लगाया ब्रेक! रोकी इस खास EV कम्पोनेंट की सप्लाई

चीन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाली रेयर अर्थ मेग्नेट्स की सप्लाई भारत में रोक दी है।

चीन ने भारत के EV हब बनने की रफ्तार पर लगाया ब्रेक! रोकी इस खास EV कम्पोनेंट की सप्लाई

Photo Credit: iStock/ 3alexd

चीन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाली रेयर अर्थ मेग्नेट्स की सप्लाई भारत में रोक दी है।

ख़ास बातें
  • रेयर अर्थ मेग्नेट्स का इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स के प्रोडक्शन में अहम रोल है।
  • अब सप्लायर्स को निर्धारित फॉर्मेट में एंड-यूजर सर्टिफिकेट देना होगा।
  • मैन्युफैक्चरर्स ने अब इस मामले में सरकार से दखल देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
चीन ने भारतीय EV मार्केट के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। चीन ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाली दुर्लभ चुम्बक, जिन्हें रेयर अर्थ मेग्नेट्स (rare earth magnets) कहा जाता है, की सप्लाई भारत में रोक दी है। अब चीन से ये रेयर अर्थ मेग्नेट आयात नहीं की जा सकती हैं। 4 अप्रैल 2025 से यह निर्यात प्रतिबंध लागू हो गया है। चीन का कहना है कि अगर भारत को रेयर अर्थ मेग्नेट्स चाहिएं तो इसके लिए सप्लायर्स को एक खास सर्टिफिकेट देना होगा। आइए जानते हैं क्या होती हैं रेयर अर्थ मेग्नेट और क्यो हैं ये EV प्रोडक्शन के लिए इतनी जरूरी? 
 

चीन ने रोकी रेयर अर्थ मेग्नेट की सप्लाई

चीन ने भारत के इलेक्ट्रिकल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। देश ने रेयर अर्थ मेग्नेट की सप्लाई फिलहाल भारत को देनी बंद कर दी है जो EV और इनके कम्पोनेंट बनाने के लिए बहुत जरूरी होती हैं। CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, ऑटोमोबाइल और कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स ने अब इस मामले में सरकार से दखल देने की सिफारिश की है। अचानक लगा यह प्रतिबंध सप्लाई चेन में बाधा बनेगा और EV प्रोडक्शन बहुत धीमा पड़ सकता है। 
 

क्या है चीन की मांग

रेयर अर्थ मेग्नेट्स की सप्लाई बंद करने के पीछे चीन ने वजह भी बताई है। चीन का कहना है कि नई पॉलिसी के अनुसार, रेयर अर्थ मेग्नेट्स अब उन्हीं देशों को सप्लाई की जाएंगीं जो सप्लायर्स को निर्धारित फॉर्मेट में एंड-यूजर सर्टिफिकेट (end-user certificates) उपलब्ध करवाएंगे। चीनी सरकार अब रेयर अर्थ मेग्नेट्स के एक्सपोर्ट को रिलीज करने के लिए अंतिम-उपयोगकर्ता प्रमाणपत्र मांग रही है। सर्टिफिकेट भारतीय विदेश मंत्रालय और चीनी दूतावास दोनों द्वारा समर्थित होना चाहिए। आयातकों को यह कंफर्म करना होगा कि मेग्नेट्स का इस्तेमाल हथियारों में नहीं किया जाएगा या किसी थर्ड पार्टी को इनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।
 

Rare earth magnets क्यों हैं EV के लिए इतनी जरूरी

रेयर अर्थ मेग्नेट्स इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स के प्रोडक्शन में अहम रोल निभाती हैं। इनमें अद्वितीय मेग्नेटिक स्ट्रेंथ और क्षमता होती है। ये मेग्नेट्स आम तौर पर नियोडायमियम (neodymium), आयरन (iron), और बोरोन (boron) से बनती हैं। मेग्नेट्स EV मोटर्स के सबसे जरूरी कम्पोनेंट्स में से एक होती हैं। ये इलेक्ट्रिक एनर्जी को मेकेनिकल गति में बदलने में मदद करती हैं और इनकी वजह से इस प्रक्रिया में ऊर्जा का नुकसान बहुत कम होता है। इसलिए ये EV बनाने में इतनी जरूरी हैं। 

इन्हीं की वजह से EV मेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए छोटी, हल्की और ज्यादा क्षमता वाली मोटर बना पाते हैं। इस तरह की मोटर्स होने से व्हीकल की ड्राइविंग रेंज बढ़ती है और व्हीकल की ऑवरऑल परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। ये रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम को भी एनहांस करती हैं। चूंकि अब दुनियाभर में क्लीन एनर्जी की डिमांड बढ़ रही है, इन मेग्नेट्स का महत्व भी लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इनकी ग्लोबल सप्लाई बहुत ही सीमित है जो कि ईवी मार्केट के लिए चिंता पैदा कर रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »