Ferrari को टक्कर देने के लिए BYD ने पेश की सुपरकार Yangwang U9

इस सुपरकार को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • हाई-परफॉर्मेंस Yangwang U9 का प्राइस लगभग दो करोड़ रुपये का है
  • BYD का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 309.19 kmph की है
  • इसे केवल 10 मिनट में 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है

इस सुपरकार को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा

चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार Yangwang U9 को पेश किया है। कंपनी का टारगेट इस सुपरकार के जरिए Ferrari और Lamborghini की सुपरकार्स को टक्कर देना है। हाई-परफॉर्मेंस Yangwang U9 का प्राइस 16.8 लाख युआन (लगभग दो करोड़ रुपये) का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सुपरकार को पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद .यह इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। BYD का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 309.19 kmph की है और यह केवल 2.36 सेकेंड में शून्य से 100 kmph तक पहुंच सकती है। Yangwang U9 की परफॉर्मेंस 12 सिलेंडर इंजन वाली कुछ सुपरकार्स से बेहतर है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं और इनमें से प्रत्येक 240 kW की पीक पावर देती है। कंपनी ने बताया है कि इस सुपरकार की थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम में टेस्टिंग की गई है जिससे यह अधिक तापमान में भी अच्छा परफॉर्मेंस दे सकती है। इसमें कंपनी की ब्लेड बैटरी टेकनोलॉजी है जिससे इसे जल्द कूलिंग के साथ ही 500 kW तक अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट मिलता है। 
Advertisement

यह दो चार्जिंग गन के साथ डुअल चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करती है। इसे केवल 10 मिनट में 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी सिंगल चार्ज में लगभग 450 किलोमीटर की रेंज होने का दावा किया है। इसमें चारों व्हील को अलग से कंट्रोल करने की टेक्नोलॉजी भी है। इस 2-सीटर कार की लंबाई 4,966 mm, चौड़ाई 2,029 mm और ऊंचाई 1,295 mm की है। इसमें स्लिम LED हेडलाइट और बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है। 

EV के इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका की Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछली तिमाही में BYD का मार्केट शेयर 17 प्रतिशत के साथ टेस्ला के लगभग बराबर हो गया था। टेस्ला ने भारत में भी बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है लेकिन केंद्र सरकार ने इसके लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट देने से मना कर दिया है। BYD के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। हाल ही में कंपनी ने भारत सहित कुछ देशों में EV की बिक्री शुरू की है। BYD के पोर्टफोलियो में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEV) के साथ ही हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स भी शामिल हैं। हालांकि, Tesla केवल BEV की पेशकश करती है। टेस्ला के लिए भी चीन एक बड़ा मार्केट है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.