• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 56 Km रेंज वाला Bugatti Bytech ई स्कूटर हुआ पेश, इसके टायर्स अपने आप होते हैं रिपेयर!

56 Km रेंज वाला Bugatti Bytech ई-स्कूटर हुआ पेश, इसके टायर्स अपने आप होते हैं रिपेयर!

इसकी एक और बड़ी खासियत इसके बेहद खास 10-इंच के टायर्स हैं, जो खुद रिपेयर हो सकते हैं। ये टायर एक विशेष ग्लू सिस्टम से लैस हैं जो टायर पंचर होने पर ऑटोमेटिकली रिलीज होता है और पंचर को फिक्स कर देता है।

56 Km रेंज वाला Bugatti Bytech ई-स्कूटर हुआ पेश, इसके टायर्स अपने आप होते हैं रिपेयर!

Bugatti दुनिया की सबसे महंगी और फास्टेस्ट कार निर्माताओं की लिस्ट में मौजूद है

ख़ास बातें
  • Bugatti Bytech ने मिलकर CES 2023 में अपना लेटेस्ट ई-स्कूटर पेश किया
  • ई-स्कूटर पिछले मॉडल की तुलना में 10% बड़ा है
  • स्कूटर 22 मील प्रति घंटे (करीब 35 Kmph) की टॉप स्पीड दे सकता है
विज्ञापन
सुपरकार बनाने वाली कंपनी Bugatti ने Bytech के साथ मिलकर एक ई-स्कूटर बनाया है, जिसे हाल ही में हुए CES 2023 में दिखाया था। बुगाटी बाईटेक ई-स्कूटर को 2022 में लॉन्च किए गए ई-स्कूटर की तुलना में जबरदस्त अपग्रेड्स मिले हैं। नए मॉडल में प्रीमियम डिजाइन के साथ-साथ कई एडवांस फीचर्स मौजूद है। ई-स्कूटर कथित तौर पर फुल चार्ज पर 35 मील (करीब 56 किलोमीटर) की रेंज देने में सक्षम है।

Gizmochina के अनुसार, Bugatti Bytech ने मिलकर CES 2023 में अपना लेटेस्ट ई-स्कूटर पेश किया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, उपलब्धता को लेकर भी रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

बताया गया है कि मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसका साइज है। ई-स्कूटर पिछले मॉडल की तुलना में 10% बड़ा है, जो अधिक आरामदायक और स्थिर सवारी प्रदान कर सकता है। इसमें बड़ा डेक मिलता है, जिसमें पहले से ज्यादा फुट स्पेस मिलता है।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Bugatti Bytech ई-स्कूटर में 36 V 15.6 Ah क्षमता का बैटरी पैक और 1,000 W पीक पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है। यह दोनों मिलकर स्कूटर को 22 मील प्रति घंटे (करीब 35 Kmph) की टॉप स्पीड देते हैं और इसकी फुल चार्ज रेंज 35 मील (करीब 56 किलोमीटर) होती है। ई-स्कूटर कथित तौर पर 18° तक के झुकाव को भी संभाल सकता है।

इसकी एक और बड़ी खासियत इसके बेहद खास 10-इंच के टायर्स हैं, जो खुद रिपेयर हो सकते हैं। ये टायर एक विशेष ग्लू सिस्टम से लैस हैं जो टायर पंचर होने पर ऑटोमेटिकली रिलीज होता है और पंचर को फिक्स कर देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »