सिंगल चार्ज में 35km चलने वाला Bugatti 9.0 फोल्डेबल ई-स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Bugatti 9.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इन्फॉर्मेशन के लिए एक LED डिस्प्ले भी मिलता है जिसमें राइड की जानकारी, नोटिफिकेशन और बैटरी कैपिसिट के साथ ही रेंज की भी सूचना मिलती है।

सिंगल चार्ज में 35km चलने वाला Bugatti 9.0 फोल्डेबल ई-स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Bugatti 9.0 की कीमत 1200 डॉलर (लगभग 95000 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Bugatti 9.0 कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है।
  • स्कूटर का फ्रेम मैग्नीशियम एलॉय का बना हुआ है।
  • स्कूटर में 9 इंच के टायर लगे हैं और सस्पेंशन सिस्टम नहीं मिलता है।
विज्ञापन
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Bugatti का इलेक्ट्रिक स्कूटर Bugatti 9.0 मार्केट में लॉन्च हो चुका है। Bugatti का ये पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कि एक किक स्टार्ट स्कूटर है। इसमें 30km/h की स्पीड दी गई है और डिजाइन में ये फोल्डेबल है, यानि स्कूटर को फोल्ड करके कार आदि में रखकर ले जाया जा सकता है। Bugatti 9.0 की रेंज 35km की बताई गई है। स्कूटर वजन में काफी हल्का है और इसका वजन 16kg से भी कम बताया जा रहा है। कंपनी ने इस स्कूटर को इलेक्ट्रोनिक एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी Bytech के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है। 
 

Bugatti 9.0 price, availability

Bugatti 9.0 की कीमत 1200 डॉलर (लगभग 95000 रुपये) है। कंपनी ने इसे तीन कलर्स में लॉन्च किया है जिसमें सिल्वर, ब्लैक और एजाइल ब्लू वेरिएंट्स का विकल्प है। स्कूटर को Bugatti Scooters वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Bugatti 9.0 design, features

Bugatti 9.0 कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। जैसा कि पहले बताया गया है, स्कूटर वजन में काफी हल्का है और 16kg से भी कम वजन वाला है। देखने में यह चमकदार है और फोल्डेबल फीचर के साथ आता है। स्कूटर का फ्रेम मैग्नीशियम एलॉय का बना हुआ है। ईवी में हेडलाइट, टेल-लाइट और फ्रंट व रियर में टर्न सिग्नल भी दिए गए हैं। रियर में डेक लाइटिंग भी दी गई है। इसके रियर में एक मोनोग्राम दिया गया है जो बीम लाइटिंग के जरिए दिखता है। यह EB मोनोग्राम है।

Bugatti 9.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इन्फॉर्मेशन के लिए एक LED डिस्प्ले भी मिलता है जिसमें राइड की जानकारी, नोटिफिकेशन और बैटरी कैपिसिट के साथ ही रेंज की भी सूचना मिलती है। स्कूटर के साथ मिलने वाली एक्सेसरी में इसका चार्जर भी शामिल है जिसके माध्यम से इसे चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर में 9 इंच के टायर लगे हैं और सस्पेंशन सिस्टम नहीं मिलता है। यह ईवी डुअल ब्रेक्स के साथ आता है। इसके फ्रंट में हैंडब्रेक मिलता है जबकि रियर में इलेक्ट्रॉनिक ABS का सपोर्ट है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »