BMW की भारत में 3 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना, सेल्स में EVs की हिस्सेदारी बढ़ाने का टारगेट

देश में पिछले वर्ष BMW ने लगभग 18,000 व्हीकल्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 23 प्रतिशत की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2026 23:49 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले वर्ष BMW ने लगभग 18,000 व्हीकल्स की बिक्री की है
  • कंपनी के सबसे लोकप्रिय EV, iX1 की लोकल असेंबलिंग की जाती है
  • BMW की देश में हाइब्रिड व्हीकल्स लाने की कोई योजना नहीं है

पिछले वर्ष कंपनी ने लगभग 3,700 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है

लग्जरी कार मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली BMW की देश में तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) लॉन्च करने की योजना है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स में EVs की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत की थी। BMW की योजना इसे बढ़ाकर मौजूदा वर्ष में 25 प्रतिशत तक पहुंचाने की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि BMW की देश में हाइब्रिड व्हीकल्स लाने की कोई योजना नहीं है और कंपनी बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करेगी। हालांकि, कंपनी ने आगामी EVs के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। देश में पिछले वर्ष BMW ने लगभग 18,000 व्हीकल्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी की कुल सेल्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी लगभग 23 प्रतिशत की थी। पिछले वर्ष कंपनी ने लगभग 3,700 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। 

Advertisement

देश में नए EVs के अलावा BMW की योजना नए व्हीकल्स के लॉन्च या मौजूदा व्हीकल्स के अपग्रेडेड वर्जन लाने की है। देश में कंपनी के EVs का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 60 लाख रुपये का है। कंपनी के सबसे लोकप्रिय EV, iX1 की लोकल असेंबलिंग की जाती है। iX1 का प्राइस लगभग 50 लाख रुपये का है। कंपनी की EVs की बिक्री में iX1 का बड़ा योगदान है। BMW ने EV के कस्टमर्स की सुविधा के लिए प्रमुख हाइवेज पर 12 हाई-कैपेसिटी फास्ट चार्जर्स इंस्टॉल किए हैं। इसके अलावा कंपनी के डीलर्स की लोकेशंस पर 52 फास्ट चार्जर्स लगाए गए हैं। 

पिछले वर्ष भारत में BMW के ब्रांड Mini ने इलेक्ट्रिक Countryman SE All4 को लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। JCW थीम वाले इस वेरिएंट को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है। देश में इससे पहले Mini ने JCW Countryman All4 को लॉन्च किया था।  Countryman All4 में नई ग्रिल और अलग लुक वाले हेडलैम्प दिए गए हैं। इसमें जेट ब्लैक रूफ मिलती है। JCW वेरिएंट के तौर पर इसमें ब्लैक स्ट्राइप्स और रूफ रेल्स हैं। Countryman SE All4 में 19 इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें LED डेटाइम रनिंग लैम्प (DRL), हेडलाइट्स और टेललाइट्स भी अलग डिजाइन के साथ हैं। यह दो कलर्स - Legend Grey और Midnight Black में उपलब्ध है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.