देश में नए EVs के अलावा BMW की योजना नए व्हीकल्स के लॉन्च या मौजूदा व्हीकल्स के अपग्रेडेड वर्जन लाने की है। देश में कंपनी के EVs का एवरेज सेलिंग प्राइस लगभग 60 लाख रुपये का है। कंपनी के सबसे लोकप्रिय EV, iX1 की लोकल असेंबलिंग की जाती है। iX1 का प्राइस लगभग 50 लाख रुपये का है। कंपनी की EVs की बिक्री में iX1 का बड़ा योगदान है।
BMW ने बताया कि उसकी पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों की बिक्री बढ़ रही है। हालांकि, कंपनी का फोकस नई BMW iX1 सहित इलेक्ट्रिक कारों पर है। देश में BMW Group के पोर्टफोलियो में BMW, MINI और BMW Motorrad ब्रांड शामिल हैं