• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 450 किमी रेंज वाली BMW iX इलेक्ट्रिक कार पेश, जानें सबकुछ

सिंगल चार्ज में 450 किमी रेंज वाली BMW iX इलेक्ट्रिक कार पेश, जानें सबकुछ

BMW iX2 में एक ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है जो कि 313 एचपी की पावर और 364 पाउंड-फीट का टॉर्क जनरेट करता है।

सिंगल चार्ज में 450 किमी रेंज वाली BMW iX इलेक्ट्रिक कार पेश, जानें सबकुछ

Photo Credit: BMW

BMW iX में 313 एचपी की पावर जनरेट करती है।

ख़ास बातें
  • BMW iX2 में एक ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
  • BMW iX2 एक बार चार्ज होकर लगभग 450 किमी की दूरी तय कर सकती है।
  • BMW iX2 इलेक्ट्रिक कार 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।
विज्ञापन
BMW ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार BMW iX2 को पेश किया है। यह एक इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूप (SAC) है जो कि शानदार डिजाइन और नए नाम के अलावा काफी शानदार फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको BMW iX2 के पावर और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


BMW iX2 की पावर और रेंज


BMW iX2 में एक ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है जो कि 313 एचपी की पावर और 364 पाउंड-फीट का टॉर्क जनरेट करता है। बीएमडब्ल्यू की इस कार में 64.8-किलोवाट की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 259 (लगभग 416 किमी) से लेकर 279 मील (लगभग 450 किमी) की रेंज प्रदान कर सकती है। यह iX1 से थोड़ी ज्यादा बेहतर रेंज प्रदान कर सकती है। स्पीड के मामले में यह सिर्फ 5.6 सेकेंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 178 किमी प्रति घंटा है।

यह साफ है कि BMW की यह कार सिर्फ इको फ्रेंडली वाहन चाहने वालों के लिए ही नहीं ब्लिक स्पोर्टी और पावरफुल वाहन चाहने वालों के लिए है। यजर्स स्टैंडर्ड ऑनबोर्ड एसी चार्जर का इस्तेमाल करके लगभग 6.5 घंटे में कार को फुल चार्ज कर सकते हैं। वहीं एक ऑप्शनल 22-किलोवाट 3-फेज एसी चार्जर कार को 4 घंटे से कम समय में फुल चार्ज कर सकता है। इसके अलावा डीसी फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 29 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

इंटीरियर के मामले में इस कार में स्टैंडर्ड हीट पंप के साथ ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 स्पीकर और एंप्लिफायर के साथ एक साउंड सिस्टम भी शामिल है। इसे इसके अलावा क्लाउड-बेस्ड जीपीएस नेविगेशन और ऑप्शनल बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 9 का सपोर्ट मिलता है। BMW iX2 का प्रोडक्शन बीएमडब्ल्यू के रेगेन्सबर्ग प्लांट में जल्द ही शुरू होगा और यूरोप में डिलीवरी मार्च 2024 में शुरू होगी। अमेरिकी में ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »