Bajaj GoGo इलेक्ट्रिक ऑटो 251KM रेंज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Bajaj Auto ने अब इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए नया ब्रांड Bajaj GoGo लॉन्च किया है।

Bajaj GoGo इलेक्ट्रिक ऑटो 251KM रेंज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Bajaj

Bajaj GoGo की रेंज 251KM है।

ख़ास बातें
  • Bajaj Auto ने इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए नया ब्रांड Bajaj GoGo लॉन्च किया है।
  • Bajaj GoGo P5009 की एक्स शोरूम कीमत 3,26,797 रुपये है।
  • Bajaj GoGo P7012 की एक्स शोरूम कीमत 3,83,004 रुपये है।
विज्ञापन
Bajaj Auto ने अब इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए नया ब्रांड Bajaj GoGo लॉन्च किया है। ब्रांड ने कार्गो और पैसेंजर सेगमेंट में प्रोडक्ट की एक सीरीज प्रदान करने का दावा किया है। Bajaj GoGo ने फिलहाल तीन वेरिएंट पेश किए हैं, जिसमें P5009, P5012 और P7012 शामिल हैं। ब्रांड ने वेरिएंट को अलग तरीके से नाम दिया है जहां 'P' पैसेंजर के लिए है, शुरुआती दो नंबर 50 और 70 साइज दर्शाते हैं और आखिरी नंबर बैटरी कैपेसिटी जैसे कि 9kWh, 12kWh और 12kWh दर्शाते हैं। आइए Bajaj GoGo के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Bajaj GoGo Price


कीमत की बात करें तो Bajaj GoGo P5009 की एक्स शोरूम कीमत 3,26,797 रुपये और P7012 की एक्स शोरूम कीमत 3,83,004 रुपये है। Bajaj GoGo ई-ऑटो की बुकिंग ऑथोराइज्ड डीलर स्टोर पर पहले से ही शुरू हो चुकी है।


Bajaj GOGO Range, Features


Bajaj GOGO एक बार चार्ज करने पर 251 किमी तक की रेंज का दावा करता है। इसमें इंडस्ट्री का पहला टू-स्पीड ऑटोमैटेड ट्रांसमिशन, बेहतर रेंज और ग्रेडेबिलिटी शामिल है। फीचर्स की बात करें तो बजाज गोगो में ऑटो हैजर्ड और एंटी-रोल डिटेक्शन, पावरफुल एलईडी लाइट्स और हिल होल्ड एसिस्ट जैसे फर्स्ट इन क्लास टेक फीचर्स भी शामिल हैं।

Bajaj Auto लिमिटेड के इंट्रा सिटी बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट समरदीप सुबंध ने कहा कि "थ्री-व्हीलर व्हीकल की ऑल-इलेक्ट्रिक बजाज GOGO रेंज का लॉन्च इस सेगमेंट के लिए नए स्टैंडर्ड बनाएगा। 251KM तक की सर्टिफाइड रेंज, सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स और बजाज के भरोसे और सर्विस के साथ Bajaj GOGO उन ग्राहकों को एक बेहतर विकल्प प्रदान करेगा जो कमाई को ज्यादा करने और डाउनटाइम और मैंटेनेंस को कम करने की तलाश में हैं। 75 से ज्यादा वर्षों के विश्वास और थ्री व्हीलर्स के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ Bajaj GOGO मालिकों और यात्रियों दोनों के लिए पहली पसंद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »