30 अगस्त को Ather दिखाएगा अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर इनोवेशन, शेयर किया टीजर वीडियो

Ather Energy के CEO और को-फाउंडर तरुण मेहता ने भी टीजर को ट्वीट किया और पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया है कि इस बार Ather पहली बार एक कॉन्सेप्ट व्हीकल शोकेस करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Ather Energy का Community Day 30 अगस्त को होगा लाइव
  • नया लो-कॉस्ट EL प्लेटफॉर्म बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक
  • Halo हेलमेट्स के लिए वॉइस कमांड्स का ऐलान भी हो सकता है

Ather का नया कॉन्सेप्ट EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, जो एक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म है

Photo Credit: Ather

Ather Energy 30 अगस्त को अपना Community Day 2025 इवेंट होस्ट करने जा रहा है और ब्रांड ने इसका नया टीजर जारी किया है। टीजर में एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का सिल्हूट दिखाया गया है जो कंपनी के नए EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। यह नया प्लेटफॉर्म खासतौर पर लो-कॉस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे आम कस्टमर्स को किफायती दाम पर EV ऑप्शन मिल सकेगा।

टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूटर का डिजाइन काफी स्पोर्टी होगा। इसमें सेंट्रल स्पाइन डिजाइन नजर आ रहा है, जैसा हमें Yamaha Aerox 155 में दिख चुका है। हेडलाइट यूनिट को फ्रंट एप्रन में फिट किया गया है, वहीं पीछे पिलियन के लिए मोटा ग्रैब रेल दिया गया है। रियर में बड़ा टेललाइट भी साफ दिख रहा है। उम्मीद है कि पब्लिक-फ्रेंडली बनाने के लिए इसमें हुक्स और बैकरेस्ट फिटिंग का ऑप्शन भी मिलेगा।

Advertisement

Ather Energy के CEO और को-फाउंडर तरुण मेहता ने भी टीजर को ट्वीट किया और पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया है कि इस बार Ather पहली बार एक कॉन्सेप्ट व्हीकल शोकेस करेगा। उनके मुताबिक, यह प्रोडक्शन लिमिट्स से परे होगा और बताएगा कि Ather का फ्यूचर डिजाइन, परफॉर्मेंस और इंजीनियरिंग के मामले में कैसा हो सकता है।

उन्होंने लिखा, (अनुवादित) "सालों तक ऐसा करने से इनकार करने के बाद, पहली बार हम एक कॉन्सेप्ट व्हीकल शोकेस कर रहे हैं। प्रोडक्शन या लॉन्च की किसी भी सीमा से बंधा हुआ नहीं। यह शोकेस, डिजाइन और इंजीनियरिंग पर हमारे नए विचारों की एक झलक है जो एक व्हीकल की लिमिटेशन्स को आगे बढ़ाते हैं। यह एथर का भविष्य के बारे में विजन है।"

जैसा कि हमने बताया नया कॉन्सेप्ट EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मॉड्यूलर है। यानी इसी बेस पर अलग-अलग साइज और फीचर्स वाले ई-स्कूटर्स बनाए जा सकेंगे। इससे न सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग आसान होगी बल्कि R&D कॉस्ट भी काफी हद तक कम हो सकती है।

Advertisement

Ather Community Day में सिर्फ नया स्कूटर ही नहीं, बल्कि और भी कई अनाउंसमेंट्स होने की संभावना है। कंपनी अपने Halo हेलमेट्स के लिए वॉइस कमांड्स लेकर आ रही है, जिससे राइडर सीधे स्कूटर से बात कर पाएंगे। अभी ये क्लियर नहीं है कि इसमें Google Assistant, Siri होगा या Ather का खुद का नया AI असिस्टेंट।

इसके अलावा Ather अगली जनरेशन के फास्ट-चार्जिंग सिस्टम्स और Ather Stack 7.0 सॉफ्टवेयर को भी लॉन्च करने वाला है, जिसे नए और पुराने दोनों कस्टमर्स तक रोल आउट किया जा सकता है। इवेंट में इंटरएक्टिव जोन्स भी होंगे, जहां फैन्स और यूजर्स सीधे कंपनी की डिजाइन और इंजीनियरिंग टीम से जुड़ पाएंगे। इवेंट 30 अगस्त को आयोजित हो रहा है।

Ather Community Day 2025 कब होगा?

Ather Community Day 30 अगस्त 2025 को आयोजित होगा।

Advertisement

इस इवेंट में क्या नया लॉन्च होगा?

इवेंट में नया बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर, फास्ट-चार्जिंग सिस्टम और Stack 7.0 सॉफ्टवेयर लॉन्च होंगे।

नया Ather स्कूटर किस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है?

नया स्कूटर EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, जो खासतौर पर लो-कॉस्ट ई-स्कूटर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

Ather Halo हेलमेट्स में क्या नया फीचर मिलेगा?

Halo हेलमेट्स को अब वॉइस कमांड्स सपोर्ट मिलेगा, जिससे राइडर सीधे स्कूटर से इंटरैक्ट कर पाएगा।

Advertisement

कॉन्सेप्ट व्हीकल क्या होगा?

CEO तरुण मेहता के मुताबिक, यह Ather का पहला कॉन्सेप्ट व्हीकल होगा जो प्रोडक्शन लिमिट्स से परे डिजाइन और इंजीनियरिंग दिखाएगा।

Stack 7.0 सॉफ्टवेयर किसे मिलेगा?

Ather Stack 7.0 नए और मौजूदा दोनों कस्टमर्स को रोलआउट किया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.