Ather का इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोडक्शन हुआ 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 1 फरवरी 2023 18:22 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है
  • Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज के लिए अपग्रेड किए गए हैं
  • इसकी राइवल Ola Electric ने दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किए हैं
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather ने जनवरी में एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्रोडक्शन को पार कर लिया है। पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 2030 तक बढ़कर 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकती है। 

Ather के  CEO और को-फाउंडर, Tarun Mehta ने ट्वीट कर कंपनी के एक लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पूरा करने की जानकारी दी। Ather ने पिछले वर्ष 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की उपलब्धि हासिल की थी। Ather ने हाल ही में अपने कम्युनिटी डे इवेंट में Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज के लिए कई अपग्रेड्स की घोषणा की थी। इनमें AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। एथरस्टैक 5.0 एक नया यूआई लाता है, जिसमें कई नए फीचर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं, Ather ने 450 लाइनअप में चार नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं। इसके अलावा मौजूदा कस्टमर्स के लिए अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया था। 
Advertisement

कंपनी का दावा है कि एथरस्टैक 5.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी सुधार करेगा क्योंकि यह बिना डीरेट किए लंबे समय तक स्कूटर से मैक्सिमम टॉर्क निकालने में मदद करता है। इसमें बैटरी के आखिरी प्रतिशत तक बेहद सटीक रेंज का अनुमान मिलने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा यह चार्जर को प्लग करते ही ऑटो कट-ऑफ सक्षम कर देगा जिससे बैटरी अधिक चल सकेगी। Ather की राइवल Ola Electric ने अपने कस्टमर्स के लिए दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान Ola Care and Ola Care+ शुरू किए हैं। इनकी कॉस्ट 1,999 रुपये और 2,999 रुपये है। इसके अलावा कंपनी इस महीने के अंत तक अपने एक्सपारिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 200 कर रही है। 

इन सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ कस्टमर्स को सर्विस पर मुफ्त लेबर, थेफ्ट असिस्टेंस हेल्पलाइन और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे बेनेफिट मिलेंगे। Ola Care+ में इलेक्ट्रिक स्कूटर की वार्षिक जांच, होम सर्विस, पिक अप और ड्रॉप और 24 घंटे डॉक्टर और एंबुलेंस सर्विस शामिल हैं। Ola Electric की 600 से अधिक शहरों में सर्विस वैन और फिजिकल स्टोर्स हैं। इसके साथ कंपनी एक दिन में अधिकतर सर्विसेज उपलब्ध कराती है। ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर में 25,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। इसका मार्केट शेयर बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.